
Tahawwur Rana Extradition To India: मुंबई हमले (26/11) के आरोपी तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत लाया जाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत मुंबई हमले के आरोपी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद 30 जनवरी को भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम को अमेरिका भेजा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, तहव्वुर राणा को भारत लाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है।
बता दें, इस बीच तहव्वुर राणा अमेरिका में विभिन्न कानूनी तरीकों से अपना भारत प्रत्यर्पण रोकने की कोशिश कर चुका है। लेकिन हर बार उसकी ये कोशिशें नाकाम रही।
मुंबई आतंकी हमले का आरोपी है तहव्वुर राणा
दरअसल, मुंबई में हुए 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्णण का रास्ता साफ हो गया है। यह आदेश अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया। अमेरिकी कोर्ट ने 21 जनवरी को उसकी याचिका खारिज करते हुए फैसला सुनाया कि उसकी समीक्षा याचिका खारिज की जाती है।
बता दें, अमेरिकी कोर्ट ने अगस्त 2024 में फैसला सुनाते हुए भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा को भारत भेजने की मंजूरी दी थी। लेकिन ये मामला कागजी कार्रवाई की वजह से लटका रहा। फिलहाल राणा अमेरिका के लॉस एंजिल्स पुलिस की हिरासत में है। तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है।
शिकागो से राणा की गिरफ्तारी
अमेरिका के FBI ने राणा को साल 2009 में शिकागो से गिरफ्तार किया था। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव के तौर पर भारत में काम कर रहा था। हमले के मुख्य मास्टरमाइंड डेविड कोलमेन हेडली को राणा ने ही हमले की साजिश रचने और रेकी करने में मदद की थी। इसके सबूत भारत ने अमेरिका की कोर्ट में भी पेश किए थे।
(26/11) में गई कई लोगों की जान
बता दें, 26 नवंबर 2008 को मुंबई में बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 6 अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए थे। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।
Leave a comment