INDIAN Hockey : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 35-1 से रौंदा, सेमीफाइन में की जगह पक्की

INDIAN Hockey : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 35-1 से रौंदा, सेमीफाइन में की जगह पक्की

Asian Hockey 5s world cup qualifiers: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को (31 अगस्त) 2023 को ओमान के सलालाह में पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालिफायर में मलेशिया और जापान को 7-5 और 35-1 से शानदार जीत हासिल की हैं। मनिंदर सिंह की ओर से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टूर्नामेंट में अपने अंतिम लीग मैच में गोल कर काफी अच्छा नजारा पेश किया हैं।

जापान को मिली हार

भारतीय टीम ने जापान को 35-1 से करारी हार गई। इसके साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। भारतीय हॉकी टीम के सामने जापान को बुरी तरह हरा दिया। उसने पहले पांच मिनट के अंदर ही सात गोल कर दिए थे। इसके बाद भी जापानी टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। 

भारत की ओर से इतने गोल किए गए

भारत की ओर से मनिंदर सिंह ने 10 गोल दागे हैं। उनके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने 5-5,  सुखविंदर ने 4, कप्तान मनदीप मोर ने 3 और जुगराज सिंह ने 1 गोल किया। जापान की तरफ से केवल गोल मसाताका कोबोरी ने किया। भारतीय टीम के आगे जापानी टीम टिक ही नहीं पाई और मुकाबला हार गई। 

भारत ने इससे पहले मलेशिया को हराया था

भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए मैच में मलेशिया को 7-5 से हरा दिया गया था। इस मैच में भारत की तरफ से गुरजोत ने 5 जबकि मनिंदर और राहिल ने 1-1 गोल किया था। मलेशिया की तरफ से आरिफ इशाक, कप्तान इस्माइल अबू, मोहम्मद दीन, कमरुलजमां कमरुद्दीन और स्यारमन मत ने गोल किए। इन दो बड़ी जीत के बाद से भारत एलीट में 12 अंक लेकर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा। जिससे सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया। 

Leave a comment