
Interesting Facts In India:भारत की एकता दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह अलग धर्म, इतिहास और 22 भाषाएं बोली जाती है। कहीं विशाल समुद्र तो कहीं ऊंचे-ऊंचे बर्फीले पहाड़, कहीं घने जंगल तो कहीं दूर-दूर तक फैला रेगिस्तानभारत में चार चांद लगा देते है, लेकिन दुनिया में भारत कुछ बातों के लिए प्रसिध्द है। तो चलिए आज हम आपको इन बातों से अवगत करवाते है।सबसे पहले बात करते है भारत की लोकतांत्रिक की। जो दुनिया का सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश माना जाता है।
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र- बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 3.28 मिलियन वर्ग किमी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, देश में दुनिया की 18 फीसदी आबादी रहती है।
चार धर्मों की जन्मस्थल- भारत चार धर्मों- हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म की जन्मस्थली है। इन धर्मों की उत्पत्ति भारत में ही हुई है। इतना ही नहीं, इन धर्मों का पालन अब दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत आबादी भी करती है।
योग की उत्पत्ति- योग-साधना का इतिहास पूर्व-वैदिक काल का रहा है। माना जाता है कि योग की उत्पत्ति 5 हजार साल पहले भारत में ही हुई थी। वेदों और उपनिषदों में भी योग का जिक्र मिलता है। भगवान शिव को हिंदू लोक-कथाओं में पहला योगी या आदियोगी माना गया है।
सबसे ज्यादा भाषाएं- भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं बोली जाती हैं। भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध करती है। इसमें मूल रूप से 14 भाषाएं शामिल थीं। वहीं 21वें संशोधन के बाद सिंधी भाषा को जोड़ा गया।
1992 में 71वें संशोधन द्वारा- कोंकणी, मैतेई (मणिपुरी) और नेपाली भाषाओं को शामिल किया गया।
2003 में 92वें संशोधन द्वारा- चार और भाषाओं- बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को जोड़ा गया।
22 भाषाएं में - असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मराठी, मैतेई, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू
शतरंज का आविष्कार- बता देंकि शतरंज के खेल का आविष्कार भारत में किया गया था। वहीं छठी शताब्दी में गुप्त साम्राज्य के शासनकाल के दौरान शतरंज भारत में एक लोकप्रिय खेल हुआ करता था। भारत से यह खेल फिर अरब और उसके बाद यूरोप के अलग-अलग हिस्सों तक फैल गया।
सबसे ज्यादा बाघ- बीते सालभारत में चीते लाए गए थे लेकिन बाघ की संख्या भारत में आज भी दुनिया से ज्यादा है।भारत के जंगलों में बाघों की संख्या लगभग 2967 है। यह देश दुनिया की बाघों की आबादी का 70 प्रतिशत है और इनकी संख्या देश में तेजी से बढ़ भी रही है। साल 2018 की बाघ जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 सालों में भारत में बाघों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हुई है।
मसालों का है सबसे बड़ा उत्पादक- भारत दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत मसालों का उत्पादक है। इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के मुताबिक, भारत अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) द्वारा लिस्टेड 109 किस्मों में से लगभग 75 मसालों का प्रोडक्शन करता है। इसके अलावा, देश को मसालों के सबसे बड़े उपभोक्ता और निर्यातक के रूप में भी जाना जाता है। यह अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम और बांग्लादेश सहित कई देशों को मसालों का निर्यात करता है।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री- इसके अलावाभारत की फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां हर साल सबसे ज्यादा फिल्में बनती हैं। भारत हर साल हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में 1500 से 2000 फिल्में बनाता है।
सबसे ज्यादा मस्जिदों की संख्या- भारत एक ऐसा गैर-इस्लामिक मुल्क है, जहां 3,00,000 से ज्यादा सक्रिय मस्जिद हैं। यह देश दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिदों का घर है। कई इस्लामी देशों में भी भारत की तुलना में मस्जिदों की संख्या कम है।
Leave a comment