भारतीय मछुआरों को पकड़ के ले जा रहे थे पाकिस्तानी, तभी ICG ने किया कुछ ऐसा जिससे बच गई सेलर्स की जान

भारतीय मछुआरों को पकड़ के ले जा रहे थे पाकिस्तानी, तभी ICG ने किया कुछ ऐसा जिससे बच गई सेलर्स की जान

Indian Coast Guard Saves 7 Indian: 17 नवंबर 2024 को भारत और पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में एक बड़ा टकराव हुआ, जब पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने 7 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। पाकिस्तान ने इन्हें अपने जहाज PMSA नुसरत में सवार करके पाकिस्तान ले जाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय तटरक्षक बल ने समय रहते हस्तक्षेप किया और सभी मछुआरों को सुरक्षित छुड़ा लिया।

भारतीय तटरक्षक ने दिखाया साहस, मछुआरों को छुड़ाया

घटना रविवार दोपहर की है, जब भारतीय तटरक्षक बल को निषिद्ध क्षेत्र (NFZ) के पास मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव से संकट के संकेत मिले। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत एक जहाज भेजा। भारतीय जहाज ने पाकिस्तानी जहाज नुसरत को रोका और पाकिस्तानी अधिकारियों को भारतीय मछुआरों को छोड़ने के लिए मजबूर किया।

'अग्रिम' ने सफलता से पाकिस्तानियों को खदेड़ा

भारतीय तटरक्षक बल का जहाज अग्रिम, जो पाकिस्तान की समुद्री सीमा के नजदीक तैनात था, उन्होंने करीब दो घंटे तक नुसरत का पीछा किया। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी जहाज को साफ चेतावनी दी कि वह भारतीय मछुआरों को किसी भी हालत में पाकिस्तान ले जाने की कोशिश न करें। इसके बाद भारतीय जहाज ने पाकिस्तानी जहाज को खदेड़ दिया और मछुआरों को छुड़ाने में सफल हुआ।

मछली पकड़ने वाली नाव हुई क्षतिग्रस्त

मछुआरों को सुरक्षित निकालने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव क्षतिग्रस्त हो गई थी और डूब गई। हालांकि, मछुआरों की चिकित्सा स्थिति स्थिर पाई गई और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

इस घटना ने भारतीय तटरक्षक बल की तत्परता और साहस को उजागर किया और भारत-पाकिस्तान के समुद्री सीमा पर बढ़ते तनाव को एक बार फिर से सामने लाया है।

Leave a comment