Search KhabarFast

Press ESC to close

PAK के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम में भारी फेरबदल! पाकिस्तान उतारेगा स्पिनरों की फौज

PAK के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम में भारी फेरबदल! पाकिस्तान उतारेगा स्पिनरों की फौज

IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। टी20 विश्व कप का ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का सबब बना हुआ है। दूसरी तरफ पाकिस्तान भी अपनी तैयारी पूरी करने का दम भर रहा है।

इस मुकाबले के लिए भारतीय के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ओपनर अभिषेक वर्मा पूरी करप फीट हो चुके हैं। उन्होंने 14 फरवरी को अभ्यास भी किया था। अभिषेक की वापसी के चलते संजू सैमसन को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।

कैसी है कोलंबो की पिच

श्रीलंका का आर प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनरों के अनुकूल माना जाता है। ऐसे में भारतीय टीम चाइनामैन कुलदीप यादव को इस मैच में उतार सकती है। यानी भारत के प्लेइंग इलेवन में बदालाव देखने को मिल सकता है। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के साथ हार्दिक पांड्या बॉलिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही भारत के पास शिवम दुबे के रूप में भी तेज गेंदबाज उपलब्ध हैं।

पाकिस्तान की क्या है रणनीति

उधर पाकिस्तान भी भारत के खिलाफ पांच स्पिनर्स को उतार सकता है। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब और मोहम्मद नवाज गेंदबाजी करते दिखाई दे सकते हैं। यानी पाकिस्तान के पास पांच स्पिनरों का विक्लप मौजूद है। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को उनका तुरुप का इक्का माना जा रहा है। पाकिस्तान टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ भी यही रणनीति पर काम किया था।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर),अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान,  सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान तारिक, अबरार अहमद , उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और  शाहीन आफरीदी

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें