भारत-इजरायल में हुए कई अहम समझौत, आतंकवाद के खिलाफ गरजे पीएम मोदी

भारत-इजरायल में हुए कई अहम समझौत, आतंकवाद के खिलाफ गरजे पीएम मोदी

India-Israel Agreements:पीएम मोदी दो दिनों के विदेश पर इजरायल गए हैं। वह गुरुवार को यरुशलम पहुंचे हुए थे। यहां वह इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ याद वाशेम गए। इससे पहले बुधवार यानी 25 फरवरी को नेतन्याहू ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया था।

अब गुरुवार यानी 26 फरवरी को भारत और इजराय के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। जिसमें शिक्षा, एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय भी शामिल है।

फ्री ट्रेड पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल का अब विशेष रणनीतिक रिश्ता है। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। पीएम मोदी ने कहा कि हम जल्द ही फ्री ट्रेड डील समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की स्थापना करने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने यूपीआई इस्तेमाल को लेकर भी समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पार्टनरशिप स्थापित करने का फैसला लिया है। इससे एआई, क्वांटम और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

आतंकवाद के खिलाफ गरजे पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इजरायल पूरी तरह स्पष्ट हैं कि आतंकवाद का दुनिया में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उनके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सोच स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि गाजा पीस प्लान से शांति का एक रास्ता बना है। भारत ने इन प्रयासों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सभी देशों के साथ संवाद और सहयोग जारी रखेंगे। 

Leave a comment