Search KhabarFast

Press ESC to close

घोर संकट में घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद! मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टी

घोर संकट में घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद! मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टी

Swami Awimukteshwaranand:शंकाराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टी हुई है। बता दें कि 25फरवरी को पीड़ित का मेडिकल कराया गया था।

इससे पहले शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी बच्चों से कुकर्म करने की बात कही थी। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार यानी 27फरवरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत पर सुनवाई होनी है। सुनवाई के दौरान मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।  

जमानत याचिका हुई दाखिल

बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने और अन्य अपराधों के आरोप में केस होने के बाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी। इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य लोगों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट में आवेदन दाखिल करने से पहले इस संबंध में सरकारी वकील के ऑफिस को नोटिस भेजा गया है।

यौन शोषण के आरोप 

एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता में स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी और एक नाबालिग सहित 2 लोग शामिल है। जिन्होंने गुरुकुल में माघ मेले सहित धार्मिक सभाओं के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। दूसरी तरफ वाराणसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमारे कुछ वकील आए थे। हमसे कहा कि हम आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ वकीलों ने मदद की पेशकश करते हुए उनसे संपर्क साधा लेकिन, उन्हें इस संबंध में अब तक उठाए गए कदम की कोई सूचना नहीं है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast