Search KhabarFast

Press ESC to close

अजित पवार के हादसे वाली विमान कंपनी पर अहम फैसला, एकनाथ शिंदे ने उठाया बड़ा कदम

अजित पवार के हादसे वाली विमान कंपनी पर अहम फैसला, एकनाथ शिंदे ने उठाया बड़ा कदम

EKnath Shinde:महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना ने वीआरएस कंपनी के विमान से उड़ान नहीं भरने का फैसला लिया है। बता दें कि वीएसआर कंपनी के लियरजेट एयरक्राफ्ट क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी विएसआर के 4 एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड करने का फैसला किया था।        

क्रैश हुआ था प्लेन

दरअसल, जिस प्लेन में अजित पवार सवार थे, वह दिल्ली स्थित वीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का लेजरजेट 45XR (VT-SSK) मॉडल था। हादसे के दौरान प्लेन में अजित पवार के साथ उनके एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर्स सफर कर रहे थे। अजित पवार की मौत के बाद डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई वीएसआर वेंचर्स के चार विमानों के संचालन पर रोक लगाते हुए उन्हें 'ग्राउंड करने का निर्णय किया था। यह कार्रवाई बारामती प्लेन क्रैश के बाद किए गए स्पेशल ऑडिट और निगरानी के दौरान मिली गंभीर खामियों को ध्यान में रख कर की गई।

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन

आपको बता दें कि अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना के दौरान हुई थी। वह बारामती में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से चार्टर्ड विमान लेजरजेट 45 (VT-SSK) से रवाना हुए थे। सुबह लगभग 8:46 बजे बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान प्लेन अचानक काबू से बाहर हो गया और खुले मैदान में क्रैश होकर भीषण आग की चपेट में आ गया था। जमीन से टकराते ही इसमें एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिससे विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को जान बचाने का मौका नहीं मिला।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast