Search KhabarFast

Press ESC to close

एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को धोया, सेमीफाइनल की दावेदारी की मजबूत

एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को धोया, सेमीफाइनल की दावेदारी की मजबूत

ICC T20 WC Semifinal Scenario: टी20 विश्व कप के सुपर-8मुकाबले में अलग रोमांच देखने को मिल रहा है। अभी तक सेमीफाइल की चारों टीमें तय नहीं हो पाई है। इधर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही प्रोटियाज ने सेमीफाइल की दावेदारी मजबूत कर ली है।

गुरुवार यानी 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में हासिल कर लिया।

मार्करम की शानदार बल्लेबाजी

रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम का शुरुआत शानदार रही। कप्तान एडन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। डिकॉक ने 4 छक्के औऱ 4 चौके की मदद से 24 गेंदों पर 47 रन बनाए थे। इस ओपनिंग पार्टनरशिप ने साउथ अफ्रीका को जीत का लय दिया। यहां से एडन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने टीम को आसानी से जीत की मंजिल तक पहुंचाया। मार्करम ने 46 गेदों पर नाबाद 82 रन बनाए। जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

भारत के लिए वरदान

ये मुकाबला भारतीय टीम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था। यदी वेस्टइंडीज इस मुकाबले को जीतता को सेमीफाइल के लिए भारतीय टीम की राह मुश्किल हो जाती है लेकिन साउथ अफ्रीका के जीत जान के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की रेस आसान हो गई है। बता दें कि सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया था। वहीं, भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेला जाना है। भारत को ये मैच हर हाल में जीतना होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast