Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ: फाइनल में बारिश बनी विलेन तो कौन बनेगा विजेता भारत या न्यूजीलैंड? क्या कहता है समीकरण

IND vs NZ: फाइनल में बारिश बनी विलेन तो कौन बनेगा विजेता भारत या न्यूजीलैंड? क्या कहता है समीकरण

ICC T20 WC Final: आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना होना है। खिताब के लिए दोनों टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद में दो-दो हाथ करेगी। भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, न्यूजीलैंड कभी भी टी20 विश्व कप नहीं जीता है।

ऐसे में भारत की कोशिश होगी लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने की। वहीं, न्यूजीलैंड भी आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगी। इस सबके बीच सवाल ये भी है कि अगर मैच में बारिश के कारण नतीजा नहीं निकलता है, तो विजेता कौन बनेगा। चलिए जानते हैं क्या कहता है समीकरण

बारिश होने पर कौन बनेगा विजेता

आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए खास इंतजाम किए हैं। अगर बारिश या किसी अन्य वजहों से मैच को नतीजा 8 मार्च को नहीं निकलता है, तो फैंस को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बता दें कि आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है। बारिश या अन्य कारणों के चलते 8 मार्च को कम से कम 10-10 ओवरों का खेल भी नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा। रिजर्व डे के दिन मैच वहीं से शुरू होगा, जहां पर रुका था। हालांकि, अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश होती है और खेल आगे बढ़ नहीं पाता है, तो ऐसे भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

पहले रद्द हो चुका है मुकाबला

बता दें कि पहले बारिश के कारण आईसीसी फाइनल मुकाबला रद्दा हो चुका है। यह घटना आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 की है। जब भारत और श्रीलंका के बीत फाइनल मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। उस समय संयुक्त रूप से दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया गया था।

अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम

आपको बता दें कि 8 मार्च यानी फाइनल मुकाबले के दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक 8 मार्च तो अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश की संभावना ना के बराबर है। जबकी हवा 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें