Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

इंग्लैंड से दूसरे वनडे में भारत की चार विकेट से हार के बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कोटक ने भरोसा जताया कि रोहित जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे। बैटिंग कोच ने कहा कि रोहित की काबिलियत और अनुभव उन्हें हालिया खराब प्रदर्शन के बावजूद तेज़ी से वापसी करने में मदद करेंगे। कोटक ने कहा, "देखिए, मुझे नहीं लगता कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर कोई दबाव हो सकता है। वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि ऐसा महसूस नहीं करते। हां, दो मैचों में रन नहीं बने, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। आज भी ऐसा लग रहा था कि वह शायद अच्छी पारी खेलेंगे, लेकिन कोई बात नहीं।

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में, रोहित ने पहले दो मैचों में 11 और 26 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर, भारतीय कप्तान के लिए बल्ले से यह साल मुश्किल रहा है। उन्होंने आठ मैचों में 30.12 की औसत से 241 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रहा है। मैच की बात करें तो, इंग्लैंड ने कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को हराकर वापसी की और तीन मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली।

234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जब इंग्लैंड का स्कोर 125/5 हो गया था, तब जो रूट ने 133 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाकर पारी को संभाला और विल जैक्स (30) के साथ 72 रन की अहम साझेदारी की। गस एटकिंसन 23 रन पर नाबाद रहे और इंग्लैंड ने लगभग छह ओवर बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ख्वाब जो मुकम्मल होते-होते...600 विकेट फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं, कहानी क्रिकेट के एक और जडेजा की

Cricketers Story:भारत में क्रिकेट का खुमार कितना है, यह किसी से छिपी नहीं है। यहां शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसको क्रिकेट में रुची नहीं हो। 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में हजारों सपाने रोज जन्म लेते हैं और खत्म भी होते हैं।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast