Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today 17 July 2026: सोने की कीमत में फिर गिरावट, 24 और 22 कैरेट गोल्ड हुआ सस्ता; जानें चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today 17 July 2026: सोने की कीमत में फिर गिरावट, 24 और 22 कैरेट गोल्ड हुआ सस्ता; जानें चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today 17 July 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पश्चिमी एशिया में बढ़े तनाव और कच्चे तेल के दामों उछाल की वजह से लगातार सोने-चांदी पर इसका जबरदस्त असर पर रहा है। इसी सोना खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।  

17 जुलाई को सुबह देश के प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम नरम रहे। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,43,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि मुंबई और कोलकाता में इसका भाव 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चेन्नई में 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली और हाजिर सोना 4,030.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 143430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 131490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं एक किलो चांदी 2,34,900 - 2,35,000 रुपये पर मिल रहा है।

मुंबई और कोलकाता में चांदी और सोने का भाव

मुंबई और कोलकाता में आज सोने की कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। ताजा बाजार भाव के अनुसार 22 कैरेट सोना 131340 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143280 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई और कोलकाता में 2,35,000 पर पहुंच गई है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 131490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 2,35,000 से 2,40,000 रुपये बताई जा रही है

पुणे और बेंगलुरु में आज सोने की कीमतें समान स्तर पर बनी हुई हैं। 24 कैरेट सोने का रेट 143280 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 131340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पुणे और बेंगलुरू में चांदी लगभग 2,34,900 से 2,40,000 रुपये के बीच मिल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NTA Vacancy 2026: NTA ने खोले नौकरी के कई दरवाजे, इन पदों पर निकाली भर्ती; यहां देखें आवेदन से जुड़ी सारी डिटेल

NTA Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कई प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती निकाली है। NTA ने कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटिंग, डेटा एनालिसिस और रिसर्चर जैसे कई पदो के लिए आवेदन मांगे हैं।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर तेजी, MCX पर 1,49,700 रुपये तक पहुंचा भाव; चांदी भी चमकी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को सोने ने करीब सात सप्ताह का ऊंचा स्तर छुआ।

Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Gold ₹1.54 लाख तो चांदी भी चमकी

Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लगातार चौथे दिन सोने के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ी और 99.9% शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोने का वायदा भाव 165 रुपये बढ़कर 1,51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,401.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी के दाम भी बढ़े हैं। MCX पर चांदी 338 रुपये की तेजी के साथ 2,31,804 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,34,800 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण इन दोनों दिनों के लिए यही भाव मान्य होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast