Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 17 July 2026: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  एक तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना कम दबाव का इलाके में अब सुस्पष्ट निम्न दबाव में बदल गया है। जिसकी वजह से आने वाले दो दिनों में उत्तर ओडिश और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत 17 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में शुरू होगा बारिश का दौर

राजधानी दिल्ली में 17 जुलाई को बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग ने 18 जुलाई को मौसम में बदलवा की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, 18 जुलाई से राजधानी दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है। बारिश का दौर 19 जुलाई तक चलने की संभावना है। वहीं 20 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई को वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 से 19 जुलाई तक पश्चिमी यूपी में वर्षा का पूर्वानुमान जताया है, जबकि 19 से 21 जुलाई के दौरान पूर्वी यूपी और 19 से 22 जुलाई तक पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए 17 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 18 से 22 जुलाई के बीच व्यापक वर्षा होने की संभावना है, जबकि 19 से 22 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 17 से 22 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है और 18 से 21 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 18 से 22 जुलाई तक व्यापक बारिश की संभावना है, जबकि 19 से 22 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और जम्मू-कश्मीर में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर छात्रों का संवैधानिक मार्च शुरू, शांति बनाए रखने का किया वादा

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC सुधार मंच' से जुड़े नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए। उन्होंने खास तौर पर डिज़ाइन की गई सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर "स्वयंसेवक" लिखा था। वे झारखंड विधानसभा की ओर 'विधानसभा घेराव' प्रदर्शन के लिए मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast