Search KhabarFast

Press ESC to close

IND VS BAN TEST: विराट कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का कीर्तिमान, अब रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड खतरे में

IND VS BAN TEST: विराट कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का कीर्तिमान, अब रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड खतरे में

Virat Kholi Milestone: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। अब रन के मामले में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं।

कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने सबसे तेज 27000रन पूरे किए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, रिकि पोंटिंग और कुमार संगकारा ये कारनामा कर चुके हैं। विराट कोहली ने इतने रन पूरे करने के लिए 594पारी लिए।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड धाराशाई   

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले 27000इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। उन्होंने इतने रन 623पारियों में पूरे किए थे। वहीं कोहली ने 27,000रन केवल 594पारियों में पूरे कर लिए थे। मतलब सचिन तेंदुलकर से 29पारियां पूर्व। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 664मैच के 782पारियों में 34,357रन बनाए। वहीं, रिकी पोंटिंग  ने 560की 668पारियों में 27,483रन बनाए हैं। इसके अलावा श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 594मैचों की 666पारियों में 28,016रन बनाए हैं।    

कोहली अर्धशतक से चूके

भले ही पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली का बल्ला ना चला हो लेकिन, वही दूसरे मैच में क्रिज पर डटे हुए थे। हालांकि कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अर्धशतक पूरे करने से चूक गए।  कोहली ने आज कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 35 बॉल पर 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक आसमानी छक्का लगाया। बता दें कि भारत बनाम बांग्लादेश मैच अब अपने नाजुक दौर में है, जो काफी रोचक होता हुआ नजर आ रहा है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार के बाद छलके मेसी के आंसू, AFA बोला- 'कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू'

FIFA World Cup 2026: अर्जेटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को सांत्वना दी। रविवार (स्थानीय समय) को न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद मेसी की आंखों में आंसू देखे गए थे। एसोसिएशन ने कहा, "कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू हैं। एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का खिताब बचाने का अभियान खत्म हो गया और स्पेन (ला रोजा) का शानदार अपराजित अभियान पूरा हुआ, जिसमें उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया। हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान भावुक दिखे जब वे अपने साथियों को रनर-अप मेडल लेते हुए देख रहे थे।

Lionel Messi News: मेसी के संन्यास की अटकलों पर हेड कोच का बड़ा बयान, कहा-जब तक चाहें खेलेंगे मेसी

Lionel Messi News: न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि वे "तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे खुद ऐसा करना चाहें" और उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी बताया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ की और कहा कि 39 साल के मेसी तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे चाहें। उन्होंने मेसी को अब तक का सबसे महान फुटबॉलर बताया और उनकी सभी उपलब्धियों पर गर्व जाहिर किया।

फीफा विश्व फाइनल मैच में आखिरी बार मैदान पर दिेखेंगे लियोनल मेसी? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। स्पेन के खिलाफ होने वाले इस बड़े मैच से ठीक पहले, अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने कहा कि उनके लिए जीती हुई ट्रॉफियों से कहीं ज्यादा अपनी टीम के साथियों के साथ बिताया गए समय, साथ का संघर्ष और वे यादगार पल सबसे ज्यादा अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast