Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs AUS 4th T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की बड़ी जीत, सीरीज में 2-1 से आगे

IND vs AUS 4th T20I:   भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की बड़ी जीत, सीरीज में 2-1 से आगे

IND vs AUS 4th T20I:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 48रनों से मेजबान टीम को शिकस्त दी। मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेदबाजी की। वॉशिंगटन सुंदर ने 1.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो चुकी है। जबकि अर्शदीप, वरुण और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 168 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जबाव में ऑस्ट्रेलिया की टीम 119रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई। मैथ्यू शॉर्ट के रूप में 37 रन पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद अक्षर पटेल ने इंग्लिश के रूप में दूसरा झटका दिया। जिसके बाद कप्तान 30 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बन गए। इसके बाद दुबे ने टीम डेविड के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया।

सुंदर ने 8 गेंद पर तीन विकेट अपने नाम किए

वहीं, 14वें ओवर में अर्शदीप ने फिलिप को आउट किया। वहीं वरूण ने ऑस्ट्रेलिया को मैक्सवेल के रूप में छठा झटका दिया। इसके बाद 17वें ओवर में सुंदर ने स्टोइनिस को आउट किया। अगली ही गेंद पर उन्हें बार्टलेट का भी विकेट झटक लिया। 18वें ओवर में बुमराह को पहली सफलता मिली. जब उन्होंने ड्वार्शुइस को बोल्ड किया। आखिरी विकेट भी सुंदर ने लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast