Search KhabarFast

Press ESC to close

IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस दिखाई दिए अफ्रीकी गेंदबाज, तबाही मचाते हुए जड़ दिया शतक

IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस दिखाई दिए अफ्रीकी गेंदबाज,  तबाही मचाते हुए जड़ दिया शतक

IND U19 vs SA U19: अंडर-19 क्रिकेट में इन दिनों भारत के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा है।  तीसरा यूथ वनडेके तीसरे मुकाबला बेनोनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत मेहमान टीम पर क्लीन स्वीप करने इरादे से मैदान में उतरी हुई है। भारत पहले ही दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका हैं।

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका पहले गेंदबादी करने का फैसला किया। जिसके बाद भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे एरोन जॉर्जऔर वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में पारी की शुरूआत की। वैभव सूर्यवंशी ने महज 63 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकों के साथ शतक जड़ दिया। उन्होंने 74 गेंदों में 127 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं आरोन जॉर्ज ने शतकीय पारी खेली।  उन्होंने 106 गेंदों पर 118 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसमें 16 चौके शामिल है।

जमकर चला वैभव का बल्ला

तीसरे मुकाबाले में साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अलग ही अंदाज में चला। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक को पूरा किया, जिसमें 4 और 5 चौके शामिल थे। उसके बाद 63 गेंदों में शतक पूरा अपना शतक भी पूरा कर लिया। लेकिन शतक लगाने कुछ देर बाद वैभव आउट हो गए। उन्होंने 74 गेंदों में 9चौके और 10छक्को की मदद से 127 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.62था।

भारत अंडर -19

आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, किशन सिंह

साउथ अफ्रीका अंडर-19

जोरिच वैन शाल्कविक, अदनान लगाडिएन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन रोउल्स, पॉल जेम्स, लेथाबो फहलामोहलाका (विकेटकीपर), कॉर्न बोथा, डैनियल बोसमैन, जेजे बैसन, माइकल क्रुइस्कैम्प, न्तांडो सोनी

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast