भूख न लगने की समस्या को दूर करेगा नींबू, बढ़ जाएगी अब आपकी डाइट

भूख न लगने की समस्या को दूर करेगा नींबू, बढ़ जाएगी अब आपकी डाइट

Increase Appetite: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने फोन और काम में इतना व्यस्त रहते है कि उन्हें खाने-पीने तक का होश नहीं रहता हैं। लेकिन अगर इंसान को भूख नहीं लगती है। तो उसके कारण एक गंभीर बीमारी हो सकती हैं। भूख नहीं लगने की वजह से लोग खाना-पीना कम कर देते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं। इसके अलावा कई बार भूख न लगने के पीछे टेंशन या डिप्रेशन भी एक कारण हो सकता हैं। भूख कम लगने की समस्या में लोग अलग-अलग तरह के सप्लीमेंट लेते हैँ। जिसका लोगों पर कुछ खास असर भी नहीं पड़ता हैँ। लेकिन अगर आपको भूख नहीं लगती हैं। तो आपके लिए नींबू फायदेमंद साबित हो सकता है। नीबू न सिर्फ इंसान का वजन घटाने में काम करता है बल्कि इसका सेवन करने से भूख भी बढ़ाई जा सकती हैं।

भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

भूख बढ़ाने के लिए आप 3ml नींबू के रस के साथ 10ml चूने का पानी और शहद मिलाएं। इस मिश्रण की 20-20 बूंद दिन में 2 से 3 बार लें। 

नींबू का रस 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से भूख बढ़ती है और पेट भी साफ रहता हैँ।

अदरक के चुकड़ों में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर खाएं। इसे खाने से भूख बढ़ती है। आप इसे बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।

नींबू का शर्बत पीने से लोगों की भूख को बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए आप 2 गिलास पानी में 2 नींबू का रस, एक चौथाई चम्मच लौंग पाउडर और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। अगर आप इसमें स्वाद और बढ़ाना चाहते है। तो नमक भी मिला सकते हैं। इस शर्बत को पीने से भूख बढ़ती हैं।

नींबू पर काला नमक लगाकर चाटने से भी भूख बढ़ती है। इससे आपका हाजमा भी दुरुस्त होगा और पाचन तंत्र मजबूत होगा।

Leave a comment