इस तरह पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे दीपिका-रणवीर

इस तरह पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे दीपिका-रणवीर

बॉलीवुड के सूपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक साल पूरे होने वाले हैं आपको बता दे पिछले साल 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे थे।

दोनों की शादी काफी ग्रैंड तरीके से इटली में हुई थी।आपको बता दें दीपवीर अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी कुछ इस तरह सेलिब्रेट करने वाले हैं। सबसे पहले दोनों बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे, तिरुपति बालाजी के दर्शन के बाद वे पद्मावती टेंपल भी जाएंगे,इसके बाद कपल अमृतसर (गोल्डन टेंपल) जाएगा। मंदिर दर्शन के बाद दोनों 15 नवंबर को वापस मुंबई लौटेंगे।

बता दें रणवीर और दीपिका ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था फिर साल 2018 में इटली के लेक कोमो में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। वहींदोनों के रिश्ते की शुरुआत फिल्म गोलियों की रासलीला: राम-लीला से हुई थी। बता दें दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपूलर जोड़ी हैं उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

फिल्मी करियर की बात करें तो फिलहाल रणवीर अपनी फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी है फिल्म में वे कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। वहीं दीपिका की फिल्म छपाक 2020 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

Leave a comment