
नई दिल्ली: भारत में शादियों का सिलसिला जारी हो गया है। देश में हर धर्म के लोग रहते है और हर धर्म के लोगों के अपने रीति-रिवाज होंगे लेकिन कई रीति रिवाज ऐसे होते है जिससे जानकर हैरानी के अलावा कुछ नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे रीति-रिवाज के बारे में बताएंगे जिसमें दूल्हन को अगवा किया जाता है और वो भी दूल्हे के दोस्तों द्वारा। इतना ही नहीं फिरौती भी मांगी जाती है। जी हां ये सच है। ये रीति-रिवाज का आज भी पालना होती है।
दरअसल हम बात कर रहे है रोम की शादियों की। जहां इस रिवाज की पालना की जाती है। इस रिवाज को ब्राइड नैप्पिंग के नाम से जाना जाता है। इसमें दूल्हे की नाक के नीचे से दुल्हन को अगवा कर लिया जाता है। इस किडनैपिंग को रियल दिखाने के लिए किडनैपर्स अपने साथ हथियार भी रखते हैं। दुल्हन को गेस्ट्स के सामने से किडनैंप कर लिया जाता है। इसके बाद दूल्हे से फिरौती मांगी जाती है। जब तक फिरौती ना मिले, दुल्हन को किडनैप रखा जाता है। एक बार डिमांड पूरी होने के बाद ही दुल्हन को दूल्हे के पास भेजा जाता है।
वहीं इसमें दोस्त फिरौती के नाम पर ज्यादातर शराब की बोतलें मांगते है। शादी में दुल्हन को चुराने की ये प्रथा पूरे सोवियत यूनियन में मानी जाती है। कुछ देशों में दुल्हन को कैद कर लिया जाता है और अपनी मांग पूरी ना होने तक उसे कैदी बनाकर रखा जाता है। कई बार तो इसके बदले में कैश की भी डिमांड की जाती है यानी जैसे भारत में जूता छिपाई होती है, उसी तरह यहां दुल्हन छिपाई की जाती है।
Leave a comment