Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्य प्रदेश ने नरसिंहपुर में 8 साल की छात्रा से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मध्य प्रदेश ने नरसिंहपुर में 8 साल की छात्रा से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना गोटेगांव के झौतेश्वर चौकी के एक ग्राम में 8 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कृत एवं हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बालिका तथा आरोपी की पतासाजी के लिए 5 से 6 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। संभावित घटनास्थल एवं ग्राम से लगे जंगल क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 40-50 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।

सघन खोजबीन के , बाद पुलिस टीम को नाबालिग बालिका का शव बरामद किया । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने वाले आरोपी को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: डीडीहाट से सहसपुर तक सड़क और पुलिया निर्माण...CM धामी ने कई विकास कार्यों के लिए ₹12.26 करोड़ की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या-86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹49.95 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण, विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹77.22 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में तैयार हो रहीं 98 महायोजनाएं, GIS प्लानिंग से होगा शहरों का विकास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रहीं महायोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ संस्थानों की मदद से विभाग इसको अंतिम रूप देने में जुटा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast