Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के पंचकूला में पार्षद के देवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर दो घंटे में ही पुलिस ने किया गैंगस्टरों का एनकाउंटर

हरियाणा के पंचकूला में पार्षद के देवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर दो घंटे में ही पुलिस ने किया गैंगस्टरों का एनकाउंटर

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में गैंगस्टरों द्वारा शूटआउट की बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। देर रात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने नगर निगम वार्ड-1 की पार्षद के देवर रतन लुबाना पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के मुताबिक रतन लुबाना बुधवार रात करीब 12 बजे सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज से बाहर निकल रहे थे। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक गोली रतन लुबाना को लग गई।

 

हमले के दौरान बदमाशों ने पिस्टल लोड करते समय दो कारतूस मौके पर गिरा दिए और वारदात को अंजाम देने के बाद यमुनानगर हाईवे की ओर फरार हो गए। घटना के समय डिटेक्टिव स्टाफ का एक जवान मौके पर मौजूद था, जिसने तुरंत बदमाशों का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद डिटेक्टिव टीम, क्राइम ब्रांच-26 और एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आ गए और पंचकूला के मट्‌टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी गई। नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की और बेला बिस्टा चौक व नाडा साहिब इलाके में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया, हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गया। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के घुटनों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। घायल बदमाशों को पहले पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी जसविंदर और होशियारपुर निवासी हरप्रीत के रूप में हुई है। दोनों पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने का आरोप है। जसविंदर पर पहले से ही हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने इस पूरी वारदात में लगभग 18 राउंड फायरिंग की और उनके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई हैं। काबिलेजिक्र है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस घटना में एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल हुआ है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे पूरी साजिश क्या थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast