Doctor Stipned Increases: भोपाल में एमबीबीएस इंटर्न छात्रों पर सोमवार को हुए वाटर कैनन और लाठीचार्ज के मामले में एक्शन लिया गया है। शुरुआती जांच में दोषी पाए गए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। दूसरी तरफ इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने को भी फैसला लिया गया है।
सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। इसके बाद स्टाइपेंड करीब 21,500 रुपए किए जाने की बात सामने आई है। यानी मौजूदा स्टाइपेंड में लगभग 7 हजार रुपए बढ़ाए गए हैं।
स्टाइपेंड बढ़ने के बाद हड़ताल खत्म
तीन दिन तक चले धरना-प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया है। छात्रों ने सीएम हाउस से 100 मीटर धरना स्थल वाली सड़क को खाली कर दिया है। राहगीरों को आवाजाही में हुई परेशानी के कारण इंटर्न डॉक्टरों ने माफी भी मांगी है। साथ ही 50 फीसदी स्टाइपेंड बढ़ने पर इंटर्न डॉक्टरों ने खुशी जाहिर की है।
सरकार ने भी कहा कि एमबीबीएस इंटर्न पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर डॉक्टर ग्रामीण इलाकों में सेवा देते हैं, तो उन्हें जमीनी स्तर पर काम करने और लोगों को बेहतर समझने का मौका मिलेगा।
सीएम के निर्देश पर फैसला
बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव लगातार मामले पर नजर बनाए हुए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड को बढ़ाया गया है। इस फैसले के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने खुशी व्यक्त की है।
Also read: मध्य प्रदेश ने नरसिंहपुर में 8 साल की छात्रा से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी