Search KhabarFast

Press ESC to close

'सारी बातें खोल दूं तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी', अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का पलटवार

'सारी बातें खोल दूं तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी', अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का पलटवार

Jayant Choudhary Lashehs Out At Akhilesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी लड़ाई तेज हो गई है। अखिलेश यादव एक के बाद एक सत्ताधारी दल पर निशाना साध रहे हैं। दूसरी तरफ से भी पलटवार हो रहा है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन जयंत चौधरी को लेकर चवन्नी और रुपए की बात की थी।

अब जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बहुत सारी बातें ऐसी होती हैं लेकिन, मैं यहां खुलकर कहना नहीं चाहता। हमारा जब उनके साथ गठबंधन था, तब की सारी बातें खोल दूं तो उन्हें खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी।

जयंत चौधरी का अखिलेश पर निशाना

जयंत चौधरी ने आगे अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि वह जिस हल्केपन से बातें करते हैं, वह ठीक नहीं है। चौधरी चरण का सम्मान सीटों से तय नहीं होगा बल्कि वह लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल को अगर एक भी सीट ना मिले, तब भी चौधरी चरण सिंह का सम्मान कम नहीं होने वाला है। जयंत चौधरी ने कहा कि राजनीति में मुद्दे होने चाहिए, वह चवन्नी या रुपए के नहीं होते। विकास का होना चाहिए। जयंत चौधरी ने कहा कि अखिलेश सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करते हैं। वह कभी सड़क पर नहीं उतरे और ना ही आंदोलन किया लेकिन, उन्हें राजनीति विपक्ष की करनी है।

जयंत चौधरी ने कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली आना बहुत कम से में होतीा है, कभी 6 घंटे लगते थे। जयंत चौधरी ने जेनजी को लेकर भी अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के बच्चे पहले की तरह नहीं सोचते। उन्हें जाति से बचाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने क्या कहा था

दरअसल, कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने जयंत चौधरी के भाजपा के साथ चले जाने पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हमने चवन्नी को रुपया बना दिया। 

Also read: किराए का कमरा नहीं नकली नोटों की फैक्ट्री कहो...प्रिंटर से बनाता था जाली करेंसी, 5वीं पास मास्टरमाइंड समेत 3 लोग गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बिहार में बिहारी, पंजाब में पंजाबी, आदित्य देवीलाल ने सीएम सैनी पर तंज

Haryana News: सियासत में मौसम बदलते ही नेताओं के रंग बदलने की बात अक्सर कही जाती है, लेकिन डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए इसी राजनीतिक मुहावरे को कुछ ज्यादा ही चुटीले अंदाज में पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में भाजपा के नेता जनता का वोट हासिल करने के लिए अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सिरसा के लघु सचिवालय में खेती से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे चुनाव के समय बिहार गए तो खुद को बिहारी बताया और अब पंजाब में जाते हैं तो पंजाबी की संज्ञा देने लगे हैं।

पप्पू यादव के पास कहां से आता है इतना पैसा, खुद खोला बड़ा राज; बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे रुपए

Pappu Yadav Souce Of Income: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव एक फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा होने की वजह कोई विवाद नहीं बल्कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना है। उनकी कई तस्वीर आई है, जिसमें वह बाढ़ पीडितों को रुपए देते नजर आ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast