UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। जिसके तहत UPSSSC ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन की एक्सेप्ट किए जाएंगे। तो चलिए इस UPSSSC के सीनियर इंस्ट्रक्टर पद से जुड़े सभी डिटेल्स के बारे में जानते है।
इन तारीखों पर ध्यान दें
ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत - 14 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 14 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 14 अक्टूबर 2026
आवेदन में करेक्शन कराने की आखिरी तारीख - 21 अक्टूबर 2026
Also read: Gold-Silver Price Today 14 Sep: गणेश चतुर्थी पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा रेट, दिल्ली-मुंबई-कोलकाता में ये हैं नई कीमतें
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास UP PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। बिना स्कोरकार्ड के एप्लीकेशन केंसिल हो जाएगा। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा - उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षण वर्ग को छूट मिलने का प्रावधान है।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर Applicant Segment का ऑप्शन चुनें और Registration पर क्लिक करें।
इसके बाद साइट पर लॉगिन करने के लिए अपना PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
फिर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स फिल करनी होगी।
साथ ही सारे डॉक्यूमेंट और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।
आखिर में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
आवेदन फीस
सभी नर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन जमा करेंगे।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन उनके PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगा। जिसके बाद लिखित परीक्षा होगी। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को बाद में स्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।