ईशान किशन ने काटा गदर! 20 गेंदों में अर्धशतक, संजू सैमसन की ओपनिंग पर संकट

ईशान किशन ने काटा गदर! 20 गेंदों में अर्धशतक, संजू सैमसन की ओपनिंग पर संकट

ICC T20World Cup 2026:7 फरवरी से टी20I विश्व कप आगाज हो रहा है। इससे पहले सभी टीमें आपस में वार्म-अप मैच खेले जा रहे है। वहीं बीते दिन यानी 4 फरवरी को मुंबई के डीवाई डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकलौता वार्म-अप मैच खेला गया। इश मुकाबले में ईशान किशन में ऐसा तूफान मचाया कि पहले मैच में सालामी जोड़ी में बदलाव होने के संभावना नजर आने लगी। ईशान किशन ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।

ईशान की इस तूफानी पारी ने टीम मैनेजमेंट को मजबूर कर दिया है कि ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर फिर से सोच-विचार किया जाए। अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या संजू सैमसन की ओपनिंग पोजिशन खतरे में है?वार्म-अप मुकाबले में ईशान किशन का स्ट्राइक रेट 250 से भी ज्यादा रहा। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। खास बात ये रही कि ईशान ने स्पिन और पेस, दोनों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाज़ी की।

सैमसन का खराब प्रदर्शन  

दूसरी तरफ, संजू सैमसन का प्रदर्शन इस मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ सका। ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। ईशान किशन की मौजूदा फॉर्म को नजरअंदाज करना अब आसान नहीं होगा। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि अगर ईशान किशन इसी तरह लगातार रन बनाते रहे, तो आने वाले मुकाबलों में ओपनिंग स्लॉट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताता है।

अमेरिका के साथ होगा पहला मुकाबला

टी20I विश्व कप का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से होने वाला है। यह मुकाबला मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार, यह मुकाबाला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

Leave a comment