Search KhabarFast

Press ESC to close

कप्तान सूर्या की छलांग से टी20 रैंकिंग में हलचल, पंड्या-बुमराह को भी फायदा

कप्तान सूर्या की छलांग से टी20 रैंकिंग में हलचल, पंड्या-बुमराह को भी फायदा

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के  बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जिसका फायदा आईसीसी टी20I प्लेयर्स रैंकिंग में देखने को मिला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा मिला है। इससे आने वाले टी20I विश्व कप में खिलाड़ियों का मनोबल भी मजबूत होगा।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। जिसका फायदा उन्हें टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग में देखने को मिला है। उन्होंने अपने नंबर-1 पायदान को काफी ज्यादा मजबूत कर लिया है। अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तूफानी अंदाज में दो अर्धशतकीय पारी खेली। जिसकी वजह से उनकी 80 अंकों की रेटिंग बढ़ा गई है। अभिषेक शर्मा के पास 929 रेटिंग पॉइंट्स हैं,जो उनके करियर के बेस्ट रेटिंग से दो कम हैं। वहीं दूसरे स्थान प 849 अंकों के साथ इंग्लैंड के फिल साल्ट मौजूद हैं। जबकि तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा 781 अंक के साथ मौजूद हैं। वहीं, टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भी बड़ी छलांग लगाते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले वह 12वें स्थान पर मौजूद थे।

बुमराह और हर्दिक को मिला फायदा

मौजूदा रैंकिंग में टीम इंडिया के गेंदबाजों को भी फायदा मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20I मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे। जिसका उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। बुमराह ने 4 अंकों की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती पहले पायदान पर मौजूद है। T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। हार्दिक पांड्या एक पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं शिवम दुबे छह पायदान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों प्लेयर्स की बड़ी परीक्षा, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दिखाएंगे दम !

IND A vs NZ A: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद वनडे और फिर दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस बड़ी परीक्षा से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है

क्रिकेट में रनों की बारिश से उड़े होश! 430 रन भी नहीं आए काम, डैरेन सैमी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल

Darren Sammy Social Media Post:क्रिकेट में अब कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज ने खेल का पूरा समीकरण

सिर्फ 2 T20I खेलने वाले इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को मिली जूनियर चयन समिति की कमान, वर्ल्ड कप चैंपियन भी शामिल

BCCI Junior Selection Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर चयन समिति में बड़ा बदलाव करते

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast