Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका के बाद ये देश भारत पर 50 % टैरिफ लगाने की कर रहा तैयारी! वजह जानकर चौंक जाएंगे

अमेरिका के बाद ये देश भारत पर 50 % टैरिफ लगाने की कर रहा तैयारी! वजह जानकर चौंक जाएंगे

SA Can Impose Tarrif On India:अमेरिका के बाद एक और देश भारत पर टैरिफ लगाने की तैयारी करने की सोच रहा है। वह भारत और चीन पर एक साथ टैरिफ लगाने के बारे में प्लान कर रहा है, जो जहां से आयात होने वाले वाहनों पर लगाया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका भारत और चीन से आने वाला सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि अगर सबकुछ साउथ अफ्रीका के हिसाब से सही रहता है तो भारत-चीन को 50 फीसदी टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।

साउथ अफ्रीका कर रहा समीक्षा

साउथ अफ्रीका के व्यापार, उद्योग और प्रतिस्पर्धा विभाग इसकी समीक्षा कर रहा है। साउथ अफ्रीका भारत और चीन से आने वाले सामानों पर यह टैरिफ लगाना चाहता है क्योंकि, साउथ अफ्रीका बढ़ते वाहन आयात से स्थानीय ऑटोमोबाइल कंपनियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित है और इसका समाधान खोज रहा है। जिसके लिए एक समीक्षा की जा रही है। जिसका उद्देश्य इन देशों से आने वाले वाहनों के बढ़ते प्रवाह को रोका जा सके या कम किया जा सके। ताकी घरेलू कंपनियों को ज्यादा लाभ मिले।

पिछले चार सालों में बढ़ा आयात 

हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक, भारत और चीन दक्षिण अफ्रीका को वाहनों की आपूर्ति करने वाले दो सबसे बड़े देश बनकर उभरे हैं। 2024 में कुल वाहन आयात में भारत की 53 फीसदी और चीन की 22 फीसदी रही है। साउथ अफ्रीका में पिछले चार वर्षों में चीन से आयात में 368 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, भारत से 135 फीसदी की वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि टैरिफ लगने की बात तब सामने आई है, जब भारत ने यूरोपीय यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हस्ताक्षर किया है।        

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

ब्राजील के इस कपल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ब्राजील के एक दंपति को दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े का खिताब दिया है। पाउलो गैब्रियल दा सिल्वा बैरोस और कात्युसिया ली होशिनो ने अपने प्यार, हिम्मत और आत्मविश्वास से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast