Search KhabarFast

Press ESC to close

मैच फिक्सिंग मामले में पूर्व IPL खिलाड़ी सस्पेंड, दो और लोगों पर कई गई सख्त कार्रवाई

मैच फिक्सिंग मामले में पूर्व IPL खिलाड़ी सस्पेंड, दो और लोगों पर कई गई सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली:  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैचफक्सिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स को निलंबित कर दिया है। जेवोन सर्ल्स को आईसीसी ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में दोषी पाया गया है। बता दें कि साल 2023-24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग का मामला है।

Bim10 लीग में मैच के नतीजे और खेल की स्थिति को बदलने के लिए एक षड्यंत्र रचा गया था। इस मामले में केवल जेवोन सर्ल्स ही नहीं, बल्कि टाइटन्स टीम के मालिक चितरंजन राठौड और टीम अधिकारी ट्रेवोन ग्रिफिथ भी जांच में घेरे में आए हैं। उन्हें भी अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने मिलकर कार्रवाई करते हुए तीनों लोगों के खिलाफ एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है।

आईपीएल में खेल चुके हैं जेवोन सर्ल्स

आईपीएल 2018 में जेवोन सर्ल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान केकेआर की तरफ से खेलते हुए 4 मैचों में 2 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही अंडर-19 क्रिकेट में सर्ल्स ने वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व भी किया था। लेकिन वह वेस्टइंडीज की तरफ से कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए।

आईसीसी के मुताबिक, तीनों लोगों पर एंटी –करप्शन कोड की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। चितरंजन राठौड़ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज की एंटी करप्शन कोड के तहत तीन आरोप लगाए गए हैं। जबकि जेवोन सर्ल्स पर चार आरोप दर्ज किए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा की बेटी का कमाल! घरेलू हिंसा से गोल्ड तक सफर, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

Commonwealth Games 2026: भारत के हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली शर्मिला धनखड़ ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने घरेलू हिंसा से उबरने से लेकर मंगलवार को ग्लासगो में पोडियम पर सबसे ऊपर जगह बनाने तक का शानदार सफ़र तय किया।

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

टीम इंडिया का बड़ा ऐलान! श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड हुआ जारी, बुमराह टीम में शामिल

Team India Squad: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर कप्तानी का जिम्मेदारी शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारत कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगा, जो 7 अगस्त से शुरू होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (GICS) में खेला जाएगा, और इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast