Search KhabarFast

Press ESC to close

'आप सभी से माफी मांगते हैं कि...' टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर छलका पंत का दर्द

'आप सभी से माफी मांगते हैं कि...' टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर छलका पंत का दर्द

Rishabh Pant On Team India Loss: पिछले एक साल में दो बार टीम इंडिया को टेस्ट में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। साल 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से घर पर हराया था। अब साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस हार के बाद भारतीय टीम में भूचाल आ गया है। कोच गौतम गंभीर पर सवालों की बौछार होने लगी है।

इसी बीच गुवाहाटी टेस्ट में शुभमन गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे थे। टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद ऋषभ पंत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने खराब प्रदर्शन को लेकर माफी मांगी है। ऋषभ पंत ने फिर से वापसी का भरोसा दिलाया है।

ऋषभ पंत का भावुक पोस्ट

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इसको कबूल करने में बिल्कुल भी शर्म नहीं है कि हमने इस टेस्ट सीरीज में अच्छा खेल नहीं दिखाया। एक खिलाड़ी होने के नाते हम सभी की कोशिश हर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की होती है। ताकि फैंस को खुश होने का मैका दिया जा सके। हम आप सभी से माफी मांगते हैं कि हम आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर सके लेकिन, खेल हमें सिखाता है कि आपको लगातार सीखते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। 

वनडे सीरीज पर सबकी नजरें

साउथ अफ्रीका 25 साल बाद भारतीय टीम को घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। वहीं, अब सभी की नजरें 30 नवंबर को शुरू होने वाली तीन मैचों क वनडे सीरीज पर है। जिसमें टीम इंडिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वनडे सीरीज की कप्तानी की जिम्मेदारी केएल को राहुल को दी गई है। वहीं, ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं इस पर संशय बरकरार है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: हेनरिक क्लासेन ने किया वो कारनामा जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए, बेंगलुरु के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2026: आईपीएल के प्लेऑफ में तीन टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब चौथी टीम कौन होगी ये एक-दो दिन में तय हो जाएगा। वहीं, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयस चैलेजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया।

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की जीत, दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ ऐसा धमाकेदार शतक लगाया, जिसने IPL के प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल दिया।

IPL 2026: मैदान पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की गेंदबाजी देख गदगद हुए सचिन; बोले - तुम पर गर्व है...

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बेटे का दमदार प्रदर्शन देखकर पिता सचिन तेंदुलकर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सचिन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन की तारीफ की, वहीं बहन सारा तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में बधाई दी। तेंदुलकर परिवार का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast