Search KhabarFast

Press ESC to close

वूमेंस प्रीमियर लीग का कार्यक्रम हुआ जारी, 9 जनवरी को टूर्नामेंट की शुरुआत; इस दिन होगा फाइनल

वूमेंस प्रीमियर लीग का कार्यक्रम हुआ जारी, 9 जनवरी को टूर्नामेंट की शुरुआत; इस दिन होगा फाइनल

Womens Premier League: वूमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन नौ जनवरी से शुरू होगा। इसके मैच नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। आमतौर पर फरवरी-मार्च की विंडो में होने वाली इस लीग को सात फरवरी से शुरू होने वाले मेंस टी-20विश्व कप के कारण पहले कराया जा रहा है। डब्ल्यूपीएल अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने यहां नीलामी के पहले भाषण में घोषणा की। वहीं, पांच फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

बता दें कि लीग एक बार फिर कारवां मॉडल में खेली जाएगी। टूर्नामेंट का पहला चरण डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा, जहां इस महीने की शुरुआत में भारत ने महिला वनडे विश्व कप जीता था, उसके बाद मुकाबले वडोदरा में होंगे और पांच फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के अभी तक तीन सीजन खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन है।

ऑक्शन में खिलाड़ियों की लगी बोली

27 नवंबर को हुए ऑक्शन में 2026 सीजन के लिए ऑक्शन में भारत को महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल जिताने वाली दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। वहीं, रेणुका सिंह ठाकुर सिर्फ 60 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स के खेमे गई। राधा यादव सिर्फ 65 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बनी हैं। एक्स फैक्टर स्पिनर श्रीचरणी को दिल्ली ने एक करोड़ 30 लाख में खरीदा है। हरलीन देओल को 50लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने अपने टीम में शामिल किया। इसके अवाला स्नेह राणा को दिल्ली ने 50लाख में खरीदा।

सभी फ्रेंचाइजियों के लिए नए नियम 

इस बार नीलामी में एक बड़ा नया नियम भी बनाया गया है। टीमें आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसके जरिए वे अपनी 2025 स्क्वॉड की खिलाड़ियों को वापस खरीद सकती हैं, जिन फ्रेंचाइजी ने कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उन्हें ज्यादा RTM कार्ड और बड़ा पर्स मिलेगा। इस बार नीलामी के लिए कुल पर्स 41.1 करोड़ रुपये है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast