Search KhabarFast

Press ESC to close

कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी के खिलाफ उठे विरोध के स्वर! कमान प्रियंका को सौंपने की मांग

कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी के खिलाफ उठे विरोध के स्वर! कमान प्रियंका को सौंपने की मांग

Rift In Congress: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार और कर्नाटक कांग्रेस में मची उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने पार्टी के हालात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति कमजोर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत दयनीय हो गई है और इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस लीडरशिप जिम्मेदार है।

अल्वी के मुताबिक चुनाव में मेहनत और तैयारी के मामले से मुकाबला करना तो दूर, कांग्रेस कही ठहर नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन पर काम करती है लेकिन, कांग्रेस की मेहनत कहीं दिखाई नहीं देती।

प्रियंका को कमान देने की मांग

राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी से मुलाकात करना कांग्रेस नेताओं के लिए भी आसान नहीं है। जबकि इंदिरा गांधी से तो आसानी से मुलाकात हो जाती थी। अल्वी ने सुझाव दिया कि प्रियंका गांधी को पार्टी की बागडोर संभालनी चाहिए, क्योंकि प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज हाशिए पर है। इसके लिए भी पार्टी लीडरशिप ही जिम्मेदार है।

किनारे लगा दिए गए हैं सीनियर नेता         

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर जो सीनियर्स लीडर्स हैं, उन्हें लगता है कि उनको जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है। वे महसूस करते हैं कि उनकी तरफ से कांग्रेस को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरत है कि उन लोगों की नाराजगी को दूर करें, जिन लोगों को किनारे लगाया गया है। यही नहीं उन्होंने कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी को भी खत्म करने की अपील की। उन्होंने भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का उदाहरण भी दिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

घर वापसी को तैयार हुईं ममता बनर्जी! TMC के कांग्रेस में विलय होने के लिए राहुल के सामने रखी शर्त

TMC To Merge In Congress: विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद टीएमसी के भीतर जो भगदड़ मची है, वह रोके नहीं रुक रही। एक-एक कर टीएमसी के विधायक-सांसद ममता से छिटकते जा रहा हैं। टीएमसी में मचे घमासान का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अभी तक 58 विधायक और लगभग 18 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast