Search KhabarFast

Press ESC to close

'CIA और मोसाद ने कांग्रेस को हराया...' पूर्व सांसद के दावे से मचा भूचाल

'CIA और मोसाद ने कांग्रेस को हराया...' पूर्व सांसद के दावे से मचा भूचाल

Kumar Ketkar Alleges CIA And Mosad: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुमार केतकर ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। कांग्रेस के संविधान दिवस कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी और इजरायल की मोसाद ने 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की वजह बनी।

केतकर ने कहा कि 2004 और 2009 के चुनावी नतीजों को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की ताकत बढ़ रही थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2004 में 145 और 2009 में 206 सीटें जीती थी। इस रुझान के आधार पर केतकर का मनना है कि कांग्रेस 250 सीटों के करीब पहुंच सकती थी।

सीआईए और मोसाद पर आरोप 

कुमार केतकर ने आरोप लगया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां कांग्रेस को दोबारा सत्ता में नहीं आने देना चाहती थीं। केतकर के मुताबिक सीआईए और मोसाद ने भारत के कई राज्यों में लोकसभा सीटों का डेटा तैयार किया था। उनकी इच्छा थी कि दिल्ली में बहुमत वाली सरकार बने लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में नहीं बने।

2014 में कांग्रेस में असंतोष था- केतकर

कुमार केतकर ने कहा कि 2014 में मनमोहन सिंह सरकार से असंतोष जरूर था लेकिन, वह इतना नहीं था कि कांग्रेस की सीटों की संख्या 206 से 44 पर आ जाए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह नतीजा जनता का जनादेश नहीं था। कुमार केतकर ने कहा कि कभी इंग्लैंड चाहता था कि भारत छोटे-छोटे हिस्सों में बंट जाए। इन सब बयानों ने भारत की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jharkhand Student Protest: छात्रों के समर्थन में अरविंद केजरीवाल, झारखंड सरकार से बोले- मांगें पूरी करें, हिंसा बर्दाश्त नहीं

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया और राज्य सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हिंसा "बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं" है।

Political News: प्रियंका गांधी ने कर दी बड़ी मांग, ‘गृह मंत्री सदन को संबोधित करें, तभी खत्म होगा संसद का गतिरोध’

Political News: संसद में जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि सरकार और विपक्ष के बीच यह गतिरोध तब तक बना रहेगा जब तक केंद्रीय गृह मंत्री सदन को संबोधित नहीं करते। पत्रकारों से बात करते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि संसदीय कामकाज में रुकावट डालने वाले इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का बयान ज़रूरी है।

अबान अहमद के जनाजे में पहुंचे भाइयों ने ओवैसी को भेजा सलाम, AIMIM नेता ने सुनाया पूरा किस्सा

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की 6 अगस्त को झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद उनके भाई मोहम्मद उमर और अली अहमद को कस्टडी पैरोल मिली थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast