
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना, रिमी सेन और आफताब शिवदासानी की बहुचर्चित फिल्म ‘हंगामा’एक फिर से धमाल मचाने को तैयार है. फिल्म ‘हंगामा’का पार्ट 2 बनने जा रहा है जिसका नाम है हंगामा 2. फिल्म हंगामा 2 में मीज़ान जाफरी, शिल्पा शेट्टी कुन्र्दा और प्रनीता सुभाष मुख्य किरदार में होंगे.
फिल्म हंगामा साल 2003 में 1 अगस्त को रिलीज हुई थी.वही इस फिल्म में एक्टर अक्षय खन्ना, रिमी सेन और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में सभी किरदारों ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता. यह फिल्म 2003 की सबसे बहुचर्चित फिल्म हैं.प्रियदर्शन के निर्देशन में बनीं फिल्म हगांमा ने न केवल दर्शकों का दिल जीता साथ ही इस फिल्म ने ताबडतोड़ कमाई भी की.
साथ ही फिल्म की स्टोरी भी बहुत पसंद की गई थी. अब फिल्म ‘हगांमा’ के हंगामें के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है, जिसका नाम है ‘हंगामा2’. फिल्म ‘हंगामा2’से भी दर्शक यह उम्मीद लगा कर बैठे हैकि यह फिल्म भी पहली फिल्म हंगामा की तरह जबरदस्त होगी और एंटरटेनमैंट का तडका होगा. फिल्म हंगामा 2 में इस बार शिल्पा शेट्टी कुन्र्दा भी मुख्य किरदार मे नजर आने वाली हे साथ ही परेश रावल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगें.
आज एक्टर मीज़ान जाफरी का जन्मदिन भी है, जिसके चलते आज ही के दिन शिल्पा शेट्टी कुन्र्दा ने उनकी फिल्म हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज किया. इस फिल्म में मीज़ान जाफरी मुख्य किरदार में है और साथ ही शिल्पा ने मीज़ान को बर्थडे विश भी किया.
Leave a comment