Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Tomorrow 09 May 2026, Kal Ka Rashifal: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 09 May 2026, Kal Ka Rashifal: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 09 May 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 09 मई 2025, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्या लेकर आएगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में आने से बचें। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज किसी भी कार्य को उत्साह से करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने लक्ष्य को साथ ले कर चलें, लापरवाही करने से बचें। आपके कुछ आवश्यक कार्य को करने मे तेजी लानी होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी परिजन के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको वाणी पर नियंत्रण रखकर बोलना होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामले आज के दिनसुलझ सकते हैं। करियर को लेकर कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे आज छुटकारा मिलेगा। किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ नई तकनीकों को अपनाना होगा। किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। आज रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न होंगे। परिजनों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी  बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। माता की सेहत में गिरावट होने के चलते आप परेशान रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां से भरा रहने वाला है। अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोर देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। संतान पक्ष को बाहर कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों के साथ व्यस्त रहेंगे। संतान को अपने रीति रिवाज व परंपराओं के बारे में जानकारी देंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि कोई कानूनी मामले चल रहे हैं तो उनमें गति आएगी। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी से आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करना होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो जातक प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखना होगा। व्यापार करने वाले जातक कुछ नई योजनाएं को शुरू कर सकते हैं। संतान के करियर से संबंधित कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर को लेकर आप परेशान रहेंगे। जो जातक विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी होती दिख रही है। अपनी रीति नीति पर पूरा ध्यान करना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी गलत योजना में फंस सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को आज किसी बड़े आर्डर के मिलने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से  कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। घर पर किसी पूजा पाठ आदि की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत जातक अच्छी तरक्की पा सकते हैं। पारिवारिक कार्य पर आज पूरा बल देंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्पन्न रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को विस्तार के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की गलतियों को अनदेखा करना होगा। मित्रों के साथ किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आपको  धन संबंधित मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा। यदि कोई आवश्यक कार्य है तो, उसे कल पर ना टालें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपके अंदर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता की सेवा में आप अपना समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा लगेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, वह कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का परिचय देंगे। व्यापार कर रहे जातकों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी भी प्रकार की डील करने से बचें। यदि आपका संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह गति पकड़ेगा। आपको अपने कुछ करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके विरोधी बन सकते हैं। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको आज वापस लौटाना होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 23 June 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष-वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें होगा धन लाभ; यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 23 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 23 जून 2026, मंगलवार का दिन है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। सूर्य, बुध, मंगल, गुरु और शुक्र के प्रभाव से जीवन की बाधाएं दूर होगी। चलिए सभी राशियों के बारे में जानते हैं।

Nirjala Ekadashi 2026: इस निर्जला एकादशी पर न करें ये गलती, वरना नहीं मिलेगा पुण्य

निर्जला एकादशी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और फलदायी व्रत माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए नियमों का पालन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, लेकिन अगर व्रत के दौरान कोई गलती हो जाए तो इसका पूरा फल भी कम हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और सफलता के संकेत

26 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसे रामलक्ष्मण द्वादशी भी कहा जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast