Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 24 August 2026, Aaj Ka Rashifal: सावन के आखिरी सोमवार के दिन मिलेगा भगवान शिव का आर्शीवाद, यहां पढ़ें मेष-मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 24 August 2026, Aaj Ka Rashifal: सावन के आखिरी सोमवार के दिन मिलेगा भगवान शिव का आर्शीवाद, यहां पढ़ें मेष-मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 24 August 2026, Aaj Ka Rashifal: कल 24 अगस्त 2026 सोमवार को सावन का आखिरी सोमवार है। हालांकि, सावन के महीने का समापन 28 अगस्त को होगा। धार्मिक दृष्टि से सावन का आखिरी सोमवार का दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस दिन भगवान शिव पूजा-अर्चना, जलाभिषेक करने से अच्छा फल मिलेगा। इसी के साथ जानते है सभी 12 राशियों का राशिफल।  

मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा फल मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों के आर्शीवाद से रुका हुआ काम गति पकड़ेगा। बाहर यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक मामलों में वृषभ राशि वालों को आज के दिन कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। सेहत का ध्यान रखें।  

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों का आज के दिन व्यापार में लाभ हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरा होगा। निवेश के लिए अच्छे-से सोच-विचार कर लें। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। संतान पक्ष को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।  

कर्क राशि (Cancer): आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। करियर में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी और भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग भी करेंगे। पिता की सलाह से बिगजडा हुआ काम बनेगा। लाइफ-पार्टनर के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें।  

सिंह राशि (Leo): शेयर बाजार में इंवेस्ट करने वाले सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में लगे हुए लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल छाया रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।  

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत संबंधी पुरानी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। परिवार में किसी बड़े मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है।

Also read: Raksha Bandhan 2026: राखी के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक लगेगा या नहीं

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला लेकिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम समय पर पूरा होगा। व्यापार में लगा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में भाई-बहनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है, धैर्य रखें।  

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़े निवेश के लिए किसी बड़े जानकार की सलाह मानें। परिवार में बड़ों के बीच बहस हो सकती है, लेकिन जल्द-ही मामला सुलझ जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों का आजा के दिन अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरों के बहकावे में आकर कोई भी फैसला न लें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और बातचीत को आगे बढ़ाए।  

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों का आज का दिन भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बुजुर्गों को मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना जारी रखना होगा। लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वालों का आज के दिन सोच-समझकर चलना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार में लगा हुआ पैसा अच्छा फायदा पहुंचाएगा। सिंगल लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। परिवार में नन्हे मेहमान के आने से हर तरफ खुशियां ही छाई रहेगी।   

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों को आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है। परिवार की लड़ाई को बाहर न जाने दें। कारोबार के लिए नए तरीके अपनाएं। खर्चों पर निंयत्रण रखें। मुश्किल समय में पार्टनर का साथ जरूर मिलेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें और जांच के लिए उन्हें समय पर डॉक्टर के पास ले जाएं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 23 August 2026, Aaj Ka Rashifal: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 23 August 2026, Aaj Ka Rashifal: रविवार, 23 अगस्त 2026 का दिन राशिफल के अनुसार, सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, तो कुछ लोगों को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कुंभ राशि वालों को जीवनसाथी के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने की संभावना है। वहीं वृषभ राशि के जातकों को जीवनसाथी के सहयोग से कोई अटका हुआ काम पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

Raksha Bandhan 2026: राखी के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक लगेगा या नहीं

भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन इस साल खास होने जा रहा है। रक्षाबंधन 2026 के दिन ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast