Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 24 September 2026: कर्क को मिलेगा लाभ और सम्मान, मिथुन की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत; पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 24 September 2026: कर्क को मिलेगा लाभ और सम्मान, मिथुन की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत; पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 24 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा मिलने के साथ सम्मान प्राप्त हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों को घर और कार्यक्षेत्र के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी।

आज कुछ राशियों को करियर और कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ जातकों को आर्थिक मामलों और पारिवारिक परिस्थितियों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 24 सितंबर का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से राहत दिलाने वाला रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने वालों को मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन किसी समस्या के कारण पढ़ाई से भटक सकता है, लेकिन परिजनों से बातचीत करके समस्या का समाधान हो सकता है। कारोबार में नई योजनाओं को लागू करने के लिए पिता का सहयोग मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण रह सकता है। पहले लिया गया कोई फैसला गलत साबित होने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र से मुलाकात मन हल्का करने में मदद कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर भी बन सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई खास उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे रिश्ते में प्रेम और बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा मिलने के साथ सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है। हालांकि किसी की मदद करते समय सोच-विचार जरूर करें। बिना मांगे सलाह देने से बचें, वरना सामने वाला आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा, वरना परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी पिछली किसी गलती के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार में नए वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे जातक साथी के साथ घूमने या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवनसाथी के लिए छोटे व्यापार की शुरुआत की जा सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना बेहतर होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जूनियर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। कारोबार में थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। निवेश की योजना बना रहे जातकों को शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से प्रसन्नता होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। पुराने विवादों को बातचीत में दोबारा न छेड़ें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपके काम की सराहना करेंगे। कारोबारी अपनी योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ की संभावना है। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार से जुड़ी यात्रा का हो सकता है। काम की अधिकता के कारण तनाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं, इसलिए सावधानी से काम करें। नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन से जुड़ी कोई पुरानी समस्या भी सुलझ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसभाओं में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों के कारण तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर धन की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए जरूरी खर्चों को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। मेहनत और अनुशासन से सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ganesh Visarjan 2026: आज नहीं तो कब किया जाएगा गणपति बप्पा का विसर्जन, जानें क्या है इस रूकावट की बड़ी वजह?

गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं, इस साल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई गई और लोगों ने पंडाल ही नहीं बल्कि में भी गणपति की स्थापना की देश के लगभग हर जगह में बप्पा का उत्सव लोग धूमधाम से मनाते है।

Pitru Paksha 2026: नए कपड़े-कार-घर...पितृपक्ष के दौरान खरीदें या नहीं? यहां देखें खरीदारी की पूरी लिस्ट

पितृपक्ष की अवधि करीब 15 दिनों तक रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान कुछ चीजों का खरीदना शुभ होता है। लेकिन वहीं कुछ चीजों को अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से पितृ नाराज हो जाते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast