Horoscope Today 20August 2026, Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ जातकों को आर्थिक मामलों और सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और कारोबार को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं वृषभ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। कन्या राशि वालों के लिए करियर और निवेश के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
मेष राशि के जातक आज पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर होने के योग हैं और सेहत भी अच्छी रहेगी। हालांकि दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श करें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों के लेनदेन में भी सावधानी बरतें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन कारोबार के लिहाज से दिन लाभदायक रहेगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी को पैसा उधार देने में जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और आप अपने काम समय पर पूरे करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। फालतू के विवादों से दूरी बनाए रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्य से जुड़े किसी मामले को लेकर यात्रा का योग बन सकता है। दिन व्यस्त रहने के कारण थकान महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर के साथ प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। कारोबारियों को संयम से काम लेना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हालांकि परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से कठोर शब्दों में बात करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों को पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है। जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और सम्मान मिलेगा। करियर के लिहाज से दिन अच्छा है और प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट मिलने के भी योग हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से चिंता हो सकती है। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। हालांकि जरूरत से ज्यादा उत्साह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कारोबार में तरक्की के योग हैं और कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के किसी सदस्य से धन मिलने के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। दोस्तों और परिवार के बीच शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आय में वृद्धि के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कारोबार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता से धन प्राप्ति के योग हैं, हालांकि बढ़ते खर्चों के कारण मन अशांत रह सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज मन को स्थिर रखने की जरूरत है। छात्रों को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन अधिक मेहनत वाला रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं, जिससे अनियोजित खर्च बढ़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके काम से अधिकारी खुश रहेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का मन आज किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। रहन-सहन से जुड़ी परेशानियां आपको कुछ कष्ट दे सकती हैं। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धैर्य बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर परिवार में चिंता का माहौल बन सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत से फायदा हो सकता है। आज किए गए कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा और कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। शांत मन से काम करेंगे तो नए अनुभव और अवसर प्राप्त होंगे।