Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: ‘Waste No More in Dehradun’ परियोजना होगी अब और भी मजबूत, पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

Uttarakhand News: ‘Waste No More in Dehradun’ परियोजना होगी अब और भी मजबूत, पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

देहरादून 19 अगस्त, 2026(सू.वि): विकासखंड रायपुर में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा संचालित  ''Waste No More in Dehradun''  परियोजना के तहत 16 ग्राम पंचायतों में पर्यावरण सखी मॉडल के माध्यम से कचरा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है।

पर्यावरण सखियों द्वारा पहले से ही ई-लोडर के माध्यम से घर-घर जाकर सूखे कचरे का संग्रहण किया जा रहा है। इसी व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खंड विकास कार्यालय, रायपुर में पर्यावरण सखियों को कचरा संग्रहण वाहन सौंपा गया। इस वाहन से घर-घर कचरा संग्रहण तथा एकत्रित कचरे के सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। इससे पर्यावरण सखियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ अधिक घरों तक नियमित कचरा संग्रहण सेवा पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

Also read: उत्तराखंड में BJP का ऐतिहासिक रिकॉर्ड…सभी 11 नगर निगमों पर कमल लहराया; श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद पार्टी में शामिल

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अपर्णा बहुगुणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सरोजनी ज्वाड़ी, एबीडीओ मोहन लाल रतूड़ी, ग्राम प्रधान धनौला सोनिया थापा एवं स्वजल सामुदायिक विशेषज्ञ मंजू जोशी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण सखियों के कार्य की सराहना करते हुए नए कचरा संग्रहण वाहन को गांवों की स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

पर्यावरण सखी समूह में 10 स्थानीय महिलाएं शामिल हैं, जो घर-घर से सूखा कचरा एकत्र कर धनौला स्थित केंद्र में ले जाती हैं, जहां कचरे का 18-20 श्रेणियों में पृथक्करण किया जाता है। नए वाहन से कचरा संग्रहण एवं परिवहन की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में वेस्ट वॉरियर्स से नवीन कुमार सदाना, विनोद सोलंकी एवं असलम खान तथा पर्यावरण सखियों में आरती ज्वाड़ी, बीना रावत, पूजा एवं शांति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड के पूर्व CM तीरथ सिंह रावत का BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

Tirath Singh Rawat: आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर ढोल नगाड़ों पुष्प वर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया।

Uttrakhand News:अंकिता हत्याकांड के दोषियों की जमानत फिर खारिज, हनी पाठक बोलीं- न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Uttrakhand News:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों की जमानत याचिकाएं खारिज होने पर कहा कि यह मामला किसी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं, बल्कि एक बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार

Uttrakhand News:ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Uttrakhand News:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश की क्षमता और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप खेलों की पहचान करते हुए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast