Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:अंकिता हत्याकांड के दोषियों की जमानत फिर खारिज, हनी पाठक बोलीं- न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Uttrakhand News:अंकिता हत्याकांड के दोषियों की जमानत फिर खारिज, हनी पाठक बोलीं- न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Uttrakhand News:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों की जमानत याचिकाएं खारिज होने पर कहा कि यह मामला किसी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं, बल्कि एक बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने घटना के सामने आते ही त्वरित कार्रवाई की और शुरुआत से ही न्याय सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। इसके बाद सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि मामला केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहे, बल्कि न्यायालय में मजबूत साक्ष्यों के साथ प्रभावी पैरवी हो। करीब 500 पन्नों की चार्जशीट में लगभग 100 गवाहों के बयान और महत्वपूर्ण साक्ष्य शामिल किए गए।

हनी पाठक ने न्यायलय के फैसले पर क्या कहा

पाठक ने कहा कि मजबूत जांच और अभियोजन का परिणाम न्यायालय के फैसले में सामने आया, जिसमें तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अब एक बार फिर उनकी जमानत याचिकाएं खारिज होना दर्शाता है कि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान भी उन्हें कानूनी राहत नहीं मिल सकी।

अंकिता के परिवार की मांगों को मिला सम्मान-हनी पाठक  

उन्होंने कहा कि विपक्ष यदि सरकार की नीयत पर सवाल उठाता है तो उसे यह भी बताना चाहिए कि अंकिता के परिवार की मांगों का सरकार ने किस तरह सम्मान किया। परिजनों की मांग पर तीन बार सरकारी अधिवक्ता बदले गए और माता-पिता की मांग पर सीबीआई जांच के आदेश भी दिए गए। सरकार ने पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा, बल्कि ₹25 लाख की आर्थिक सहायता के साथ अंकिता के पिता और भाई को रोजगार भी उपलब्ध कराया।

हनी पाठक का विपक्ष पर निशाना

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि न्याय व्यवस्था साक्ष्यों और कानून के आधार पर चलती है, राजनीतिक मंचों के आरोपों के आधार पर नहीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार का रिकॉर्ड स्पष्ट है, त्वरित गिरफ्तारी, एसआईटी जांच, मजबूत चार्जशीट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, प्रभावी अभियोजन, परिवार की मांगों का सम्मान और पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं रोजगार संबंधी सहायता। सरकार ने शुरुआत से जो कहा, उसे कार्रवाई के जरिए साबित किया है।        

Also read: Uttarakhand News: समस्याओं के समाधान में नहीं होगी देरी, हर महीने होगी समन्वय बैठक - मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जलागम विभाग में चल रहे विकाश कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में देहरादून मे आज प्रदेश व जनपद नैनीताल में विभिन्न प्राकृतिक जल स्रोतों, धाराओं एवं सहायक नदियों के संरक्षण, उपचार एवं पुनर्जीवीकरण हेतु तैयार की गई, गौला एवं लधिया नदी तथा प्रदेश भर की अन्य नदियों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

Uttrakhand News:ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Uttrakhand News:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश की क्षमता और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप खेलों की पहचान करते हुए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast