Tirath Singh Rawat: आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर ढोल नगाड़ों पुष्प वर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी को संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया और सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि केंद्र नेतृत्व उत्तराखंड राज्य में माननीय तीरथ सिंह रावत जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।
महेंद्र भट्ट जी ने यह भी बताया कि श्री तीरथ सिंह रावत जी का संगठन के प्रति समर्पण, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव पार्टी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। मैं केंद्र नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन बहुत धन्यवाद व्यापित करता हूं कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य को अपनी राष्ट्रीय टीम में चार पदों पर स्थान दिए यह हमारे उत्तराखंड के लिए सम्मान का विषय है । तीरथ सिंह रावत जी की जिस प्रकार की कार्यशैली अनुभव है उसे कार्यशैली के अंतर्गत 2027 में उत्तराखंड राज्य आपके नेतृत्व में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार जीत दर्ज कराकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे हम सभी कार्यकर्ता एक ही है किसी के पास मंडल का काम होता है किसी के पास केन्द्र का हम सब कार्यकर्ता राष्ट्र को समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया
उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन के दिशा निर्देश अनुसार हम संगठन में पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिस प्रकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र को प्रथम मानते हुए अपने पदों को राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए त्याग पत्र दे दिया था उन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि समझा। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके इस विचार से प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सभी को एक साथ मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना है और इस राष्ट्र को विश्व गुरु स्थापित करना है।
संगठन ने मुझे समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी है मैंने उसको सेवा समर्पण के साथ पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश की है आज भी मुझे केंद्र के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है मैं इसको पूर्ण निष्ठा के साथ निभा सकूं इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझूंगा। कार्यक्रम के पश्चात माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर कोटि-कोटि नमन किया।
Also read: Uttarakhand News: ‘Waste No More in Dehradun’ परियोजना होगी अब और भी मजबूत, पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अग्रवाल सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया एवं सभी कार्यकर्ताओं पर आभार जताया और यह भी बताया कि हम सब के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे उत्तराखंड राज्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में तीरथ सिंह रावत जी को जिम्मेदारी मिली है हम केंद्र नेतृत्व का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास गणेश जोशी विधायक उमेश शर्मा कोउ प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तरुण बंसल श्रीमती दीप्ति रावत ने भी केंद्र नेतृत्व का आभार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला श्रीमती विनोद उनियाल कुलदीप बुटोला भगवत प्रसाद मकवाना महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संध्या थापा संकेत नौटियाल राजेश कंबोज सुनील शर्मा ओम कक्कड़ महानगर महामंत्री बिजेंदर थपलियाल संदीप मुखर्जी महानगर मंत्री मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल समीर डोभाल विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम विपिन खंडूरी संदीप बिजलवान महिपाल श्रेय नौटियाल सभी मंडल अध्यक्ष पार्षद गण आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।