Horoscope Today 17 November 2025, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 17 November 2025, Aaj Ka Rashifal:  सोमवार को मेष समेत इन राशियों के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 17 November 2025, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 17नवंबर  2025, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतें। निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है। किसी पुराने विवाद का समाधान भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोग नए अवसरों की तलाश में रह सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश से पहले सोच-विचार करें। करियर में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन बॉस से विवाद न करें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप सामाजिक और पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। किसी मित्र या सहयोगी के साथ यात्रा का योग है। मानसिक रूप से तनाव कम रहेगा। अपने काम को प्राथमिकता से करें। बुरी संगति से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक लाभ होगा, पुराना कर्ज चुक सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन करियर के लिहाज से ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी मेहनत को प्रबंधन द्वारा सराहा जाएगा। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। कहीं बाहर जाने के योग बन सकते हैं। नई जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी न करें। परिवार में छोटी-मोटी बहस हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आय में वृद्धि होगी। बेवजह यात्रा से बचें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कानूनी विवादों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सबकी सेहत का ध्यान रखें। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार के लिए दिन अच्छा है। परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। आपके साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पति-पत्नी समझदारी से काम करें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें ।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। अपने इमोशन पर कंट्रोल रखें। मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। मन लगा के और मेहनत से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कृषि और कला क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में असमंजस रह सकता है। पुराने मित्र मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। करियर में अच्छा मोड़ आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी।  धन लाभ के योग है। तनाव और थकान से बचें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।     

Leave a comment