Search KhabarFast

Press ESC to close

Hariyali Teej Special: पति-पत्नी के रिश्ते में लौटेगी मिठास, हरियाली तीज पर करे ये खास उपाय; मनमुटाव होगा खत्म

Hariyali Teej Special: पति-पत्नी के रिश्ते में लौटेगी मिठास, हरियाली तीज पर करे ये खास उपाय; मनमुटाव होगा खत्म

Hariyali Teej Upay: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई व्रत रखती है। इन्हीं व्रत में से एक व्रत हरियाली तीज का भी है, जो इस साल श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 15 अगस्त शनिवार के दिन रखा जाएरा।। ये तीज सावन के महीने में आती है, इसलिए इसे सावनी तीज के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रुप में पाने के लिए कठोर तप किया था, जिसके बाद हरियाली तीज के दिन हरियाली तीज ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रुप में स्वीकार किया।

इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती है और माता पार्वती-भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करती है और अखंड सौभाग्य व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। ऐसे में इस दिन कुछ आसान उपाय करने से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता और ज्यादा गहरा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं।

Also read: Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान?

हरियाली तीज तिथि

इस साल हरियाली तीज की तिथि की शुरुआत 14 अगस्त शुक्रवार शाम 6:46 बजे होगी और समापन 15 अगस्त शनिवार शाम 5:28 बजे होगा। लेकिन उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत और पूजा की जाएगी।

हरियाली तीज के दिन करें ये उपाय

पति-पत्नी के आपसी मनमुटाव और कलेश को दूर करने और प्रेम को बढ़ाने के लिए हरियाली तीज के दिन कुछ सरल उपाय जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वास होगा।

दांपत्य जीवन में आएगी खुशियों की बहार

  1. सूर्यास्त के समय भीमसेनी कपूर का एक छोटा टुकड़ा भगवान शिव और माता पार्वती के सामने रख दें।
  2. इसके बाद सात साबुत लौंग लें और अपने दाहिने हाथ में रखें।
  3. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती से अपने सुखी दांपत्य जीवन की प्रार्थना करें।
  4. इसके बाद ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  5. जाप पूरा होने के बाद दाहिने हाथ में रखें लौंग को भीमसेनी कपूर पर रख दें और उसे जलाए।
  6. आखिर में जब लौंग और कपूर पूरी तरह जल जाएं तो उसे अपने घर के मुख्य द्वार के पास रख दें।
  7. इस उपाय को करने से नकारात्मक शक्ति दूर होगी और भगवान का आर्शीवाद भी मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान?

Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और पारिवारिक विवादों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी को व्यापार में लाभ मिल सकता है तो किसी को नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Solar Eclipse 2026: कल 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? यहां देखें सही समय

Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण कल 12 अगस्त बुधवार को लगने जा रहा है। ये ग्रहण सावन महीने की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा और अपनी परछाई से सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast