HORNBILL BIRD:पिता के मरने के बाद मां और बच्चों भी त्याग देते है अपने प्राण? जानें कारण

HORNBILL BIRD:पिता के  मरने के बाद मां और बच्चों भी त्याग देते है अपने प्राण? जानें कारण

Hornbill birds are unique love story: जंगल के माली के बारे में आप लोगों ने कई बार सुना होगा। लेकिन इनके बारे में एक खास बात कही जाती है जो सभी को हैरान कर देती है। दरअसल आप लोगों ने कई प्रेम कहानियों को सुना होंगा, जिसमें लोग एक दूसरे के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह का प्यार केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि जीव-जन्तुओं के बीच भी देखने को मिलता है। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके प्रेम के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। 

हॉर्नबिल पक्षी अनोखी हैं प्रेम कहानी

दरअसल भारत के कई राज्यों (केरल, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और हिमालय) के जंगलों में हॉर्नबिल नाम का एक पक्षी पाया जाता है। जिसे 'जंगल का माली' भी कहा जाता है। यह अपने प्रेम के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। इनकी उम्र 50 साल तक होती है। घर बसाने के समय भी वह घोंसले की खोज एक साथ ही करते हैं। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मादा हॉर्नबिल बच्चों को पालने के लिए खुद को 3-4 महीनों के लिए अपने घोंसले में कैद कर लेती है।

पिता के बाद मां-बच्चों की हो जाती है मौत

वहीं एक नर हॉर्नबिल के ऊपर अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी होती है। उसे न केवल अपने लिए बल्कि अपने पूरे परिवार के लिए खाने की व्यवस्था करनी पड़ती है। वह खाने के लिए घोंसले से ज्यादा दूर नहीं जा सकता क्योंकि उसे घोंसले की सुरक्षा भी करनी होती है। अगर किसी कारण नर हॉर्नबिल घोंसले तक लौट नहीं पाता है तो उसका पूरा परिवार खत्म हो जाता है। खाने के इंतजार में कई बार मादा हॉर्नबिल और बच्चे अपने प्राण त्याग देते हैं।

Leave a comment