
मुंबई: बात जब होली की हो तब बॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला है और फिर बात अमिताभ बच्चन के घर की होली की हो तब क्या कहने? बच्चन साहब का होली का अंदाज भी जुदा होता है और इस पर हर होली प्रेमी की नजर होती है. बिग बी के साथ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी होली पर जमकर मस्ती करते दिखते हैं.
होली तो वैसे सभी को पसंद है लेकिन बाॅलीवुड की आइकन चाइल्ड कहलाने वाली आराध्या होली को ज्यादा ही पसंद करती हैं तभी तो होली पर इस बार आराध्या भी पूरी मस्ती के साथ दिखाई दीं. होली की देश भर में धूम जारी है ऐसे में बीती रात जलसा में होलिका दहन किया गया. जिसकी तस्वीरों देर रात वायरल हुईं.ऐश्वर्या ने होलिका दहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
फोटो में ऐश्वर्या संग उनकी बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं. एक तरफ आराध्या गुलाबी गेटअप में बेहद नटखट लग रही हैं तो ऐश्वर्या भी खूबसूरत दिख रही हैं. हालांकि फोटो में अभिषेक और अमिताभ बच्चन नहीं दिखे. कहा जा सकता है कि इन दोनों मां-बेटी ने खास तौर पर होलिका दहन सेलिब्रेट किया.
आप जानते ही होंगे कि ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहती हैं. आए दिन ऐश्वर्या आराध्या के फोटो शेयर करती रहती हैं. और यही वजह है कि आराध्या भी आज किसी फैशन आइकन से कम नहीं हैं. उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर ना सिर्फ वायरल होती है बल्कि बेहद पसंद भी की जाती है.
Leave a comment