Himachal: 28 लाख की ऑनलाइन ठगी के आरोप में एक विदेशी समेत दो गिरफ्तार, दिल्ली के उत्तम नगर से हुई गिरफ्तारी

Himachal: 28 लाख की ऑनलाइन ठगी के आरोप में एक विदेशी समेत दो गिरफ्तार, दिल्ली के उत्तम नगर से हुई गिरफ्तारी

उना: हिमाचल के उना में 28 लाख की ठगी के मामलों में पुलिस ने दिल्ली के से एक विदेशी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. शातिर अपराधी भी अपराध और ठगी के लिए आधुनिक तरीके अपनाने लगे हैं.ऑनलाइन ठगी भी इसी का एक स्वरूप है जिसमें न सिर्फ सीधे साधे भोले भाले लोग फस जाते हैं , बल्कि कई बार पढ़े लिखे लोग भी इसका शिकार हो जाते हैं.

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में जहां एक पढ़ी-लिखी महिला शातिर जालसाजो के जाल में फंसकर कर अपनी कमाई के लगभग 28 लाख रुपए गंवा बैठी थी. अपना पैसा लूटने के बाद इस महिला ने पुलिस में शिकायत की और आखिरकार पुलिस ने लंबी जांच और कार्रवाई कर दो शातिर आरोपियों को को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार आरोपियों में एक विदेशी नाइजीरिया का एक विदेशी भी शामिल है जबकि एक आरोपी महिला नागालैंड की रहने वाली है.

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों पर पीड़ित महिला द्वारा विदेश से मंगवाए एक पार्सल को रिलीज करवाने के नाम पर 27 लाख 78 हज़ार रुपये ठगने का आरोप है. ये पैसा किस्तों में अलग अलग खातों में मंगवाया गया था. लेकिन पैसा देने के बावजूद पार्सल नहीं मिलने पर खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़ित महिला ने लगभग एक साल पहले मामले की शिकायत की थी.

शातिर ठगों ने बेहद चालाकी से पीड़ित महिला को बेवकूफ बना विदेश से भेजे एक पार्सल को कस्टम विभाग से छुड़वाने के नाम पर उसकी कमाई के लगभग 28 लाखों रुपये ठग लिए है. बड़ी चालाकी से झाँसा देकर आरोपियों ने पीड़ित महिला से ढाई महीने की अवधि के दौरान अलग-अलग खातों 27.78 लाख रुपये मँगवा कर उड़नछू हो गए. लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते नागालैंड के पाए गए.

Leave a comment