पर्यटकों के लिए हिमाचल का ये शहर है सबसे खूबसूरत, बर्फ से ढके पहाड़ मोह लेते हैं मन

पर्यटकों के लिए हिमाचल का ये शहर है सबसे खूबसूरत, बर्फ से ढके पहाड़ मोह लेते हैं मन

नई दिल्ली:अगर आप कही घूमने जाने का प्लान बनाते हैं तो आप यह जरूर सोचते होगे कि ऐसी कौन सी जगह जाए जो खूबसूरत हो। जहां आंनद लेने का मजा ही कुछ अलग हो। इसी के साथ ही हम उन जगहों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं जो किसी जन्नत से कम न लगे। अगर हम बात करें तो भारत में बर्फबारी का दृश्य उत्तरी भारत में देखने को मिलता हैं, और उत्तरी भारत में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। जिसमें मनाली सबसे पहले आते है।

पर्यटन नगरी मनाली उस स्थलों में से एक है। जो प्रदेश का मनाली ब्यास नदी घाटी में बसा एक खूबसूरत शहर है। जो अपनी ठंडी जलवायु और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है। मनाली आपके लिए सही जगह साबित हो सकती है।  अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुरानी परंपराओं में बसा आधुनिक शहर मनाली अब भारत के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यह स्थान शांति और एकांत का एक उत्कृष्ट मिश्रण है जो इसे प्रकृति प्रेमियों और साहसिक गतिविधियों के शौकिनों के लिए स्वर्ग बनाता है।

मनाली में क्या है खास

मनाली एक खुली घाटी है, जहां देवदार के घने जंगल हैं। मीठे पानी की धाराएं और चोटियां हमेशा बर्फ से ढकी रहती हैं, जो इसे आराम करने और रिचार्ज करने के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं। यहां न केवल रहने के लिए कुछ अच्छे स्थान हैं, बल्कि कई आध्यात्मिक स्थान भी हैं। शीर्ष पर हिडिंबा देवी और मनु मंदिर हैं। मनाली में मालरोड वह जगह है जहां आप इत्मीनान से टहलने का आनंद ले सकते हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं। सड़क पर छोटे-छोटे भोजनालय और कैफे पर आपको भारतीय, कॉन्टिनेंटल और स्थानीय व्यंजनों के मिश्रण का स्वाद चखने को मिल सकता है।

विंटर कार्निवाल और डूंगरी मेला मुख्य आकर्षण

मनाली में जनवरी के पहले सप्ताह में विंटर कार्निवाल का भी आयोजन होता है। कार्निवाल में लोक नृत्य व गतिविधियों के जरिये लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। वहीं विंटर क्वीन भी चुनी जाती है। वहीं मनाली में डूंगरी देवी मेला भी महत्वपूर्ण आयोजन होता है। हिडिंबा देवी को समर्पित यह मेला वसंत में आयोजित किया जाता है। देवदार के पेड़ों के बीच मां हिडिंबा देवी मंदिर परिसर में यह मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

Leave a comment