Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News:शादी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 4 की मौत

Himachal News:शादी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा,  खाई में गिरी कार; 4 की मौत

Himachal News: हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हरिपुर-नागन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-305 पर करीब साढ़े तीन बजे एक कार HP 35 9123 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कार में करीब पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और राहत-बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी गई।

हादसे में चार लोगों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल राणा पुत्र जगदीश, विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह, गुंजन पुत्र राम प्रकाश और बालकृष्ण पुत्र धिक राम के रूप में हुई है। बताया गया है कि चारों मृतक आनी उपमंडल के जाबो गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

एक घायल, रामपुर अस्पताल रेफर

हादसे में सुरेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव जाबो डा. कराणा तहसील आनी जिला कुल्लू उम्र 29 वर्ष है घायल हैं। जिसे आनी में प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग कुमारसैन के बड़ागांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरिपुर-नागन क्षेत्र में एनएच-305 पर यह हादसा हो गया। हादसे की वजह क्या रही, वाहन सड़क से कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और दुर्घटना के पीछे कौन से परिस्थितियां थीं, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। तड़के हुए इस हादसे ने एक ही गांव के परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव दलों की गतिविधियां जारी रहीं और प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद कई वरिष्ठ IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं।

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क का खुलासा, ATS ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana news: हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा किया है। ATS की कार्रवाई में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर एक XUV, एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल, अमेरिका निर्मित पिस्टल, 30 बोर पिस्टल, 3 कैश काउंटिंग मशीन, 5 मोबाइल फोन, 12 जिंदा राउंड और 529 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद की गई है। ATS के मुताबिक, यह उसका पहला मामला है जिसे सफलतापूर्वक सुलझाया गया है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता..शिमला चोरी केस में उत्तराखंड से 4 आबकारी कर्मी गिरफ्तार, कार से नकदी और गहने बरामद

हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्ज चोरी के एक मामले की जांच में उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऊधम सिंह नगर जिले से आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast