Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 19 November: चक्रवात 'अकवन' लेकर आएगा तबाही! इन 15 राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 19 November: चक्रवात 'अकवन' लेकर आएगा तबाही! इन 15 राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी

19 November Weather Update: देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में भयंकर साइक्लोनिक स्टॉर्म 'अकवन' बना हुआ है। जो आज गुरुवार दोपहर तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर नरसापुर और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार,  हवा की रफ़्तार 90-100 kmph रहेगी, जो बढ़कर 110 kmph तक पहुंच सकती है।

IMD ने बताया कि चक्रवात अकवन 20 नवंबर को दोपहर तक नॉर्थ आंध्र प्रदेश और यनम और साउथ ओडिशा के तटों को नरसापुर और पुरी के बीच पार कर सकता है। बता दें, 18 नवंबर को सुबह 8:30 बजे IST के ऑब्ज़र्वेशन के आधार पर, गंभीर साइक्लोनिक स्टॉर्म साउथ के सेंट्रल हिस्सों और उससे सटे वेस्टसेंट्रल बंगाल की खाड़ी के ऊपर था। इसी के साथ चलिए जानते है आज 19 नवंबर का मौसम कैसा रहेगा। 

Also read: नशे की समस्या पर भावुक हुए प्रधानमंत्री, बोले- जब नक्सलवाद खत्म हो सकता है तो नशा क्यों नहीं

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के लगभग 15 राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। इन राज्यों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल है, जहां मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलाव पहाड़ी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी क दौर भी जारी रहेगा, जिस वजह से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान देश के इन राज्यों में 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी संभव है।

दिल्ली में आज का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है। इस दौरान कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। फिलहाल, राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, IMD ने घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। तो वहीं, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: दिल्ली में नहीं मिल रही प्रदूषण से राहत...AIIMS और चांदनी चौक में AQI 300 पार, जानें आपके इलाके का हाल

Delhi AQI: आज 19 नवंबर की सुबह दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 286 रहा, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज नेशनल कैपिटल में कई जगहों पर एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' रही। CPCB के ताजा आकंड़ों के अनुसार, AIIMS में AQI 354 रहा, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में बना हुआ है, जबकि चांदनी चौक में 344 रहा। बवाना में AQI 322 रहा, और IIT दिल्ली में 313 रहा, दोनों 'बहुत खराब' कैटेगरी में आते हैं।

नशे की समस्या पर भावुक हुए प्रधानमंत्री, बोले- जब नक्सलवाद खत्म हो सकता है तो नशा क्यों नहीं

PM Modi Holds Cabinet Meeting:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में देश में बढ़ती नशे की समस्या का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस बुराई को जड़ से खत्म करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश से नक्सलवाद खत्म हो सकता है तो नशे की समस्या भी खत्म की जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast