Search KhabarFast

Press ESC to close

Mother’s Day Special: बढ़ती उम्र में भी मां रहेगी फिट, हर साल कराएं ये 5 जरूरी बॉडी टेस्ट

Mother’s Day Special: बढ़ती उम्र में भी मां रहेगी फिट, हर साल कराएं ये 5 जरूरी बॉडी टेस्ट

Mother’s Day Health Tips: मां, इस एक शब्द में पूरी दुनिया समाई हुई है। अपने हर गम को भुला देने वाली मां हमेशा परिवार और बच्चों की ख्वाहिश पूरी करती है, उनका ख्याल रखती है, लेकिन खुद का ध्यान कभी नहीं रखती। इसलिए इस मदर्स डे पर मां को फूल, गिफ्ट या केक देने के साथ-साथ उनकी सेहत का ख्याल रखना सबसे बड़ा उपहार हो सकता है।

दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को हार्ट प्रॉब्लम, डायबिटीज, थायरॉइड, ऑस्टियोपोरोसिस, कैल्शियम की और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस मदर्स डे पर मां की सेहत को ध्यान में रखते हुए हर साल कुछ चुनिंदा टेस्ट जरूर करवाएं, जिससे बीमारियों का जल्दी पता चल सकता है और उन्हें रोका जा सकता है।

Also read: Mother’s Day 2026: मां के प्यार का कोई मोल नहीं, इस Mother’s Day मां को दें सुकून और खुशी देने वाले स्पेशल गिफ्ट्स

1. ब्लड प्रेशर चेकअप

उच्च रक्तचाप (हाई BP) को “साइलेंट किलर” कहा जाता है। 40 के बाद महिलाओं में इसका खतरा काफी बढ़ जाता है। हर साल नियमित BP चेकअप से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 30-40% तक कम किया जा सकता है। अगर BP 130/80 से ऊपर है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

2. ब्लड शुगर टेस्ट

भारत में डायबिटीज की सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं में है। सालाना फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1c टेस्ट से प्रीडायबिटीज का पता चल जाता है। इसके अलावा मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने और इंसुलिन रेसिस्टेंस की वजह से ये टेस्ट और भी जरूरी हो जाता है।

3. थायरॉइड फंक्शन टेस्ट (TSH, T3, T4)

महिलाओं में थायरॉइड की समस्या बहुत आम है। थकान, इसके लक्षण वजन बढ़ना, बाल झड़ना और मूड स्विंग्स हैं। TSH टेस्ट से हाइपो या हाइपर थायरॉइड का जल्दी पता चल जाता है।

4. लिपिड प्रोफाइल (Cholesterol Test)

बढ़ती उम्र में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) कम होने से हार्ट डिजीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए हर साल लिपिड प्रोफाइल (Total Cholesterol, LDL, HDL, Triglycerides) टेस्ट कराने से हार्ट हेल्थ के बारे में पता लगाया जा सकता है।

5. बोन डेंसिटी टेस्ट (DEXA Scan)

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन कम हो जाते है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। 45-50 साल के बाद हर साल DEXA स्कैन करवाकर हड्डियों की मजबूती चेक करें। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन D की कमी को समय रहते दूर किया जा सकता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: 25 नवंबर 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सतर्कता बरतनी होगी। कर्क राशि के जातकों को विवादों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए सामाजिक संपर्क बढ़ने और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

Horoscope Today 24 November 2026, Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today: 24 नवंबर को किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें राशिफल

Horoscope Today 24 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को आज अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं कर्क राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है। रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Utpanna Ekadashi 2026: उत्पन्ना एकादशी पर कब करें भगवान विष्णु की पूजा? नोट करें व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Utpanna Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। वैसे तो सालभर में कुल 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन अधिक मास के जुड़ने से इसकी संख्या 26 हो जाती है। धार्मिक दृष्टि से इन सभी एकादशियों को अहम माना गया है। ठीक उसी तरह उत्पन्ना एकादशी को भी महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी एकादशी प्रकट हुई थीं, जिसके बाद से एकादशी व्रत की परंपरा शुरु हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast