क्या होती है Angioplasty? जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत

क्या होती है Angioplasty?  जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत

Angioplasty: सुबह सुबह आनन फानन में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका एंजियोप्लास्टी हुआ। एंजियोप्लास्टी होने के बाद उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और अपने सेहत के बारे में जानकारी दी। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा था कि आखिर एंजियोप्लास्टी होता क्या है? और किन मरीजों को इसकी जरूरत पड़ती है।

क्या होती है एंजियोप्लास्टी?

दरअसल,एंजियोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया होती है। ये दिल की सर्जरी होती है। जिसमें हार्ट की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है। इन रक्त वाहिकाओं को कोरोनरी ऑर्टरीज भी कहा जाता है। हार्ट अटैक या स्ट्रोक के बाद इलाज के लिए डॉक्टर एंजियोप्लास्टी की मदद लेते हैं। फिर दिल में ब्लॉकेज ना बनें इसलिए स्टेंट डाला जाता है।

कितना आता है खर्च?

स्टेंट एक ऐसी डिवाइस होती है जो उस जगह को ओपन कर देती है जहां कोरोनरी आर्टरी सिकुड़ जाती है। ये पूरी प्रक्रिया में जो खर्च आता है वो अस्पताल के हिसाब से होता है। जहां सरकारी अस्पताल में खर्च 20-30 हजार रुपए तक आता है तो वहीं प्राइवेट अस्पताल में इसका खर्च लाख और कुछ में तो 3-5 लाख रुपए तक आता है।

किन्हें पड़ती इसकी जरुरत?

  • ऐसे लोग जो अथेरोक्लेरोसिस यानी धमनियों के सख्त होने की समस्या से परेशान हैं, उन्हें डॉक्टर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह देते हैं।
  • इसके साथ ही हार्ट अटैक के रिस्क को कम करने के लिए दिल की सर्जरी की जाती है। इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों की जान बचाने के लिए एंजियोप्लास्टी की मदद ली जाती है।
  • हार्ट अटैक आने पर दिल की धमनियों में जो ब्लॉकेज होता है उसे ठीक करने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाती है।
  • जिसका डायबिटीज खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है उसकी एंजियोप्लास्टी की जाती है।

Leave a comment